मार्च की तरह अप्रैल में भी ग्रहों का महागोचर होने वाला है। इस महीने में सूर्य, शुक्र, चंद्रमा और बुध चाल बदलेंगे। इसमें सबसे खास दैत्यों के गुरु शुक्र का राशि परिवर्तन है । वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम, भोग-विलास, सौंदर्य, ऐश्वर्य और सुख के कारक माने जाने वाले शुक्र वर्तमान में मेष राशि में विराजमान है। 19 अप्रैल 2026 (दृकपंचांग के अनुसार) को वे अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जो 19 मई तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। यह राजयोग, पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है। इस राजयोग से धन, वैभव, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वैसे तो यह राजयोग सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

वृषभ राशि पर प्रभाव : मालव्य राजयोग जातकों के लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं। ​नौकरीपेशा को पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। अविवाहितों के लिए इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर-कारोबार में अच्छी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।

मेष राशि पर प्रभाव: अप्रैल का महीना खुशियां लेकर आ सकता है। राजयोग से भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। परिवार और भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता के साथ खुशियों की दस्तक हो सकती है।

सिंह राशि पर प्रभाव: करियर और कारोबार के लिहाज से राजयोग फलदायी साबित हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बनेंगे।घर-परिवार से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कला, फैशन डिजाइनिंग, संगीत, मॉडलिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
समाज में उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं।

कुंंडली में कब बनता है Malavya Rajyog

  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है।
  • शुक्र को धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, सुख-सुविधा और विलासिता का कारक माना जाता है ऐसे में शुक्र के मजबूत रहने पर व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। इससे फिल्म, संगीत, कला, मीडिया, फैशन जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

अप्रैल 2026 में प्रमुख ग्रह गोचर

  • मंगल गोचर: 2 अप्रैल को मीन राशि में ।
  • बुध गोचर: 11 अप्रैल को मीन राशि में और 30 अप्रैल को मेष राशि में।
  • सूर्य गोचर: 14 अप्रैल को उच्च राशि मेष में।
  • शुक्र गोचर: 19 अप्रैल को वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य वैदिक ज्योतिष मान्यताओं/पंचांग-आधारित गोचर गणना पर तैयार की गई है। व्यक्ति-विशेष पर परिणाम जन्मकुंडली, लग्न और दशा पर निर्भर करते हैं। MP Breaking News किसी भी भविष्यवाणी/दावे की गारंटी नहीं देता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)