Hindi News

मालव्य राजयोग से 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि, यात्रा के योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस दौरान युति, संयोग और राजयोग का निर्माण होता है।इसी क्रम में दिवाली के बाद नवंबर में शुक्र मालव्य राजयोग बनाने जा रहे है जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।
मालव्य राजयोग से 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि, यात्रा के योग

Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरू कहा जाता है। शुक्र प्रेम, विलासिता, सुख के कारक माने जाते है।वे वृषभ व तुला राशि के स्वामी होते है। कन्या राशि में नीच और मीन में उच्च के माने जाते है। शुक्र हर माह चाल बदलते है जिससे योग राजयोग का निर्माण होता है। वर्तमान में शुक्र सिंह राशि में विराजमान है और 2 नवंबर को अपनी स्वामी राशि तुला में प्रवेश करेंगे और 25 नवंबर तक यहीं रहेंगे, ऐसे में तुला राशि में शुक्र के आने से मालव्य राजयोग बनेगा जो 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।

मालव्य राजयोग : 3  राशियों का चमक उठेगा भाग्य

तुला राशि पर प्रभाव : मालव्य राजयोग जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। विवाहितों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। नौकरीपेशा को नए नए अवसर मिल सकते है। पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।

मकर राशि पर प्रभाव : मालव्य राजयोग जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते है। आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी । मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म लाइन और मॉडलिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, नए नए स्त्रोत खुल सकते है।नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी । बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते है। व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

धनु राशि पर प्रभाव : मालव्य राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। मान – सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। ।आय में वृद्धि के साथ नए नए स्त्रोत बन सकते हैं।निवेश से लाभ मिल सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ी व्यवसायिक डील मिल सकती हैं। छोटी व लंबी यात्रा कर सकते हैं। लंबे समय से अटके और रूके हुए कामों को गति मिल सकती है।

कुंडली में कब बनता है मालव्य

मालव्य राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। अगर शुक्र ग्रह पर सूर्य या गुरु की दृष्टि पड़ रही है तो इस राजयोग का फल व्यक्ति को कम प्रदान होगा। क्योंकि सूर्य और गुरु का शुक्र के साथ शत्रुता का भाव है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)