Hindi News

4 शक्तिशाली राजयोग खोलेंगे 3 राशियों की किस्मत, नवंबर से गोल्डन टाइम, सफलता के खुलेंगे नए द्वार, जमकर बरसेगा पैसा!

Written by:Pooja Khodani
Published:
अक्टूबर की तरह नवंबर में ग्रहों का महागोचर होने वाला है जिससे हंस, मालव्य, रूचक और आदित्य मंगल राजयोग बनेंगे, जो 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकते है।
4 शक्तिशाली राजयोग खोलेंगे 3 राशियों की किस्मत, नवंबर से गोल्डन टाइम, सफलता के खुलेंगे नए द्वार, जमकर बरसेगा पैसा!

Rajyog 2025

4 Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर एक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि बदलता है ऐसे में ग्रहों की चाल बदलने से योग और राजयोग का निर्माण होता है, जिसका मानव जीवन और 12 राशियों पर बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। इसी क्रम में 200 साल बाद नवंबर में 4 राजयोग का संयोग देखने को मिलेगा।इसमें आदित्य मंगल राजयोग, हंस महापुरुष,मालव्य राजयोग और रूचक राजयोग शामिल है।यह राजयोग देवताओं के गुरू बृहस्पति, ग्रहों के सेनापति मंगल, ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरू शुक्र से बनेंगे। ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, धन, धर्म के कारक गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है जो 5 दिसंबर तक बना रहेगा। मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में स्थित है जिससे रूचक राजयोग बना है, जिसका प्रभाव 7 दिसंबर तक रहेगा। वैभव, सौंदर्य और ऐश्वर्य के कारक शुक्र 2 नवंबर को स्वामी राशि तुला में प्रवेश कर मालव्य राजयोग बनाएंगे। पिता आत्मा के कारक सूर्य 17 नवंबर को वृश्चिक में प्रवेश करेंगे जहां मंगल पहले से ही विराजमान है, ऐसे में मंगल सूर्य की युति से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा।यह राजयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाले है।आईए जानते है इन भाग्यशाली राशियों के बारें में……….

हंस, मालव्य, रूचक और आदित्य मंगल राजयोग का राशियों पर प्रभाव

तुला राशि पर प्रभाव : नवंबर महीने में हंस, मालव्य, रूचक और आदित्य मंगल राजयोग का एक साथ बनना जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। नौकरीपेशा को नए नए अवसर मिल सकते है। घर में मांगलिक कार्यक्रम या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वाहन या संपत्ति का सुख हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

वृषभ राशि पर प्रभाव : नवंबर महीने में हंस, मालव्य, रूचक और आदित्य मंगल राजयोग का एक साथ बनना जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं हो सकता है। नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।नए घर या वाहन का सुख मिल सकता है। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है, विस्ताव कर सकते है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मकर राशि पर प्रभाव : नवंबर महीने में हंस, मालव्य, रूचक और आदित्य मंगल राजयोग का एक साथ बनना जातकों के लिए लकी सिद्ध हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि हो सकती है, नए नए स्त्रोत खुल सकते है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। ।नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। समाज मान-सम्मान बढ़ेगा।अटके रूके कामों को गति मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते है।

कुंडली में कब बनता है मालव्य, हंस और रूचक राजयोग

  • मालव्य राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। अगर शुक्र ग्रह पर सूर्य या गुरु की दृष्टि पड़ रही है तो इस राजयोग का फल व्यक्ति को कम प्रदान होगा। क्योंकि सूर्य और गुरु का शुक्र के साथ शत्रुता का भाव है।
  • वैदिक ज्योतिष में हंस राजयोग को शुभ माना जाता है।जब किसी की कुंडली में बृहस्पति लग्न हो और यहां से चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में कर्क, धनु या मीन राशि में होता हैं तो हंस राजयोग का शुभ योग बनता है। जिस भी जातक की कुंडली में बृहस्पति केंद्र भाव में होकर मूल त्रिकोण स्वगृही और उच्च राशि का होता है तो हंस राजयोग का निर्माण होता है। इस तरह के राजयोग से जातकों के जीवन में अच्छी सफलता, सुख, समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
  • वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रूचक पंच महापुरुष योग मंगल ग्रह द्वारा बनता है। जब जन्मकुंडली के केंद्र स्थान में मंगल अपनी उच्च राशि मकर अथवा अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष या फिर अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान होते है, तो रुचक राजयोग का निर्माण होता है।इस राजयोग से साहस, दौलत-शौहरत में वृद्धि होती है, व्यक्ति बलशाली बनता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है, उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews