Hindi News

चंद्रमा को मजबूत बनाएगा मून स्टोन, होंगे गजब के फायदे, जानें कैसे करें धारण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की जरूर चाहता है। राशि और कुंडली में ग्रहों की स्थिति के मुताबिक पहने गए कुछ रत्न हमारी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। चलिए आज आपको मून स्टोन के बारे में बताते हैं।
चंद्रमा को मजबूत बनाएगा मून स्टोन, होंगे गजब के फायदे, जानें कैसे करें धारण

रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक बहुत ही महत्वपूर्ण शाखा है। यह एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें कई सारे रत्नों का उल्लेख मिलता है। यह रत्न ग्रहों और राशियों से जुड़े हैं जिनका हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। राशि के मुताबिक कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर अगर इन्हें धारण कर लिया जाए तो सुख समृद्धि की प्राप्ति की जा सकती है। हर रत्न किसी न किसी ग्रह और राशि से जुड़ा हुआ है। जो व्यक्ति के जीवन की परेशानी को दूर कर खुशहाली लाने का काम करता है।

जब भी व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहा होता है, तो इसका समाधान वह ज्योतिष में ही ढूंढता है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो हमारे जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको चंद्रमा से जुड़े एक ऐसे ही रत्न के बारे में बताते हैं जो मानसिक शांति प्रदान करने का काम करता है।

चंद्रमा से जुड़ा मून स्टोन (Moon Stone)

मून स्टोन सफेद रंग का एक चमत्कारी रत्न है, जिसका संबंध चंद्रमा से बताया गया है। इसे धारण कर व्यक्ति कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बना सकता है। अगर आप मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं तो भी इस धारण कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि इसे कब और कैसे धारण करना चाहिए।

कब और कौन करे धारण

मून स्टोन चंद्रमा से जुड़ा हुआ रत्न है इसलिए इसे सोमवार के दिन पहनना शुभ माना गया है। कर्क राशि के लोगों के लिए यह शुभ साबित होता है। इसके अलावा कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को देखने के बाद ही इसे धारण करना चाहिए।

कैसे करें धारण

  • मून स्टोन धारण करने के लिए इसे चांदी की धातु में जड़वाना शुभ माना गया है।
  • सोमवार के दिन इसे गंगाजल से शुद्ध कर लें।
  • गंगाजल से इस स्टोन को शुद्ध करने के बाद चंद्र देव की पूजन कर इसे धारण करें।
  • इसे हमेशा दाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में धारण किया जाता है।

होंगे ये फायदे

  • चंद्रमणि को धारण करने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं। यह तनाव और पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है।
  • यह क्रिएटिविटी को बढ़ाने का काम करता है इसलिए कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए शुभ है।
  • अगर आप अपनी लव लाइफ को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसे धारण कर सकते हैं।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की नहीं मिल रही तो भी यह शुभ परिणाम देने का काम करता है।
  • यह व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • यह चंद्रमा का रत्न है इसलिए इसे धारण करने से मन शांत होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews