Hindi News

दिमाग से पक्के बिजनेसमैन होते हैं इन तारीखों में जन्मे बच्चे, कमाते हैं तगड़ा पैसा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह उसका मूलांक भी जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करता है। चलिए आज उन लोगों के बारे में जान लेते हैं जो बुध ग्रह से संबंध रखते हैं।
दिमाग से पक्के बिजनेसमैन होते हैं इन तारीखों में जन्मे बच्चे, कमाते हैं तगड़ा पैसा

Image Credit: Pexels

राशियों की तरह हमारी जन्मतिथि में भी जीवन और भविष्य से जुड़ी जानकारियां छुपी हुई हैं। अगर हमें यह जानना है कि आने वाले दिनों में हम किस तरह की परिस्थितियों का सामना करेंगे या फिर हमारा भविष्य कैसा है तो हम आसानी से जन्म तिथि के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं। यह सब कुछ अंक शास्त्र में अंकों के हिसाब से दिया गया है जो जन्मतिथि से निकाले जाते हैं।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करती है। इसमें कुछ मूलांकों का वर्णन दिया गया है जो 1 से 9 के बीच होते हैं और इनका नौ ग्रहों से सीधा संबंध होता है। अगर हमें व्यक्ति के जीवन में भविष्य के बारे में जानना है तो मूलांकों के माध्यम से नौ ग्रहों की स्थिति को देख सब कुछ समझा जा सकता है। चलिए आज कुछ अलग-अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 5 (Numerology)

आज हम उन लोगों की बात कर रहे हैं, जिनका मूलांक 5 होता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। इन तारीखों के अंको को आपस में जोड़ने पर उत्तर पांच ही आता है। चलिए जान लेते हैं इनका व्यक्तित्व और भविष्य कैसा होता है।

बुध है इनका स्वामी

इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह बुध है, जो इन्हें बुद्धिमानी, साहसी, स्वतंत्र और ज्ञान से भरपूर बनाता है। यह लोग किस्मत के तेज होते हैं और जिस काम में हाथ डालते हैं वह सफल हो जाता है।

नई चीजों पर काम

इस मूलांक के लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं। यही कारण है कि इन्हें नई नई चीजों पर काम करना बहुत पसंद होता है। यह जोखिम लेने से घबराते नहीं है। उनकी किस्मत इतनी अच्छी होती है कि अगर यह कोई रिस्क उठाते भी हैं तो आसानी से उसे पार भी कर लेते हैं।

बनते हैं परफेक्ट बिजनेसमैन

इस मूलांक के लोगों में बिजनेसमैन बनने की बहुत मौजूद होते हैं। अगर यह दिमाग का सही उपयोग करें तो व्यापार के क्षेत्र में कोई नाम कमा सकते हैं। स्वभाव से यह बहुत अच्छे होते हैं और लोगों का दिल जीत लेते हैं।

रहते हैं सकारात्मक

इस मूलांक के लोग अपनी सकारात्मक सोच की वजह से पहचाने जाते हैं। ये हमेशा अच्छा बोलते और सोचते हैं और इनके जीवन में भी सब कुछ अच्छा होता है। बेमतलब की बातों पर ध्यान देना इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews