अंक शास्त्र की दुनिया में नंबरों का बहुत अधिक महत्व माना गया है। इन्हें मूलांक के नाम से पहचाना जाता है जो व्यक्ति की जन्म तिथि का योग होते हैं। अर्थात किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर आखिर में जो उत्तर प्राप्त होता है, वह उसका मूलांक कहलाता है।
अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 10 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक एक होगा। अगर जन्म तारीख 17 है तो मूलांक 8 और अगर 18 है तो मूलांक 9 होता है। इस तरह से जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर किसी का भी न्यूमैरोलॉजी रेडिक्स प्राप्त किया जा सकता है। मूलांक एक ऐसा अंक है जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति के अंदर मौजूद गुण और उसके आने वाले समय का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताते हैं जिन्हें साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है।
ये भी पढ़ें
कौन से हैं मूलांक
मूलांक 2: जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। इन्हें साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह मनी मैग्नेट की तरह काम करती है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा को बताया गया है। चंद्रमा इन्हें इमोशनल लेकिन शांत स्वभाव का बनाता है। अपनी एनर्जी से ये घर में शांति, सुकून और बरकत लेकर आती हैं। जिन लड़कों से इनकी शादी होती है ये उनकी जिंदगी को बदल कर रख देती हैं। ये ससुराल में भी सबकी फेवरेट होती हैं।
मूलांक 5: जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। अंक ज्योतिष में इसे बुध का नंबर बताया गया है। बुध की कृपा से ये काफी बुद्धिमान और समझदार होती हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल इन्हें जीवन में खूब सफलता दिलाती है। ये जहां रहती हैं उस घर में हमेशा माता लक्ष्मी का वास होता है।
मूलांक 6: जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। अंक ज्योतिष में इसे शुक्र ग्रह का अंक बताया गया है। ये ग्रह इनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। इनके पास हर तरह की सुख सुविधा होती है और क्रिएटिविटी भी भरपूर रहती है। ये अपने पति के लिए बहुत लकी साबित होती हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।