Hindi News

लोगों की बातों में जल्दी आती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, स्वभाव से होती हैं भावुक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर हमें किसी व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी चाहिए तो हम ज्योतिष और राशि का सहारा तो लेते ही हैं। हम चाहें तो जन्मतिथि के आधार पर भी व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
लोगों की बातों में जल्दी आती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, स्वभाव से होती हैं भावुक

ज्योतिष की दुनिया में जिस तरह से राशियों और ग्रहों को महत्व दिया गया है। उस तरह से अंकों को भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जैसे किसी भी व्यक्ति की राशि उसके जीवन और भविष्य की जानकारी देने का काम करती है। उस तरह से जन्म तिथि भी उसके व्यक्तित्व से लेकर भविष्य तक की जानकारी देती है।

राशि और ग्रहों के माध्यम से होने वाली गणना के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर गणना की जाती है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होते हैं क्योंकि उनका नौ ग्रहों से संबंध है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष मूलांक की लड़कियों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए इनके स्वभाव और भविष्य के बारे में जान लेते हैं।

चंद्रमा से प्रभावित (Numerology)

अंक शास्त्र में नंबर दो को चंद्रमा का अंक बताया गया है। चंद्रमा व्यक्ति के मन का कारक है और भावनाओं को कंट्रोल करने का काम करता है। ऐसे में जिन लोगों का मूलांक दो होता है यह काफी भावुक किस्म के होते हैं। यह हर काम भावनाओं को सामने रखकर करते हैं जिस वजह से लोग इनका फायदा उठा लेते हैं। यह बहुत मासूम और सरल स्वभाव के होते हैं इसलिए कई बार लोगों की बातों में आ जाते हैं।

बदलता रहता है मूड

मूलांक 2 के लोग चंद्रमा से प्रभावित हैं यही कारण है कि यह अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते। पल में खुश हो जाना और पल में नाराज हो जाना उनके साथ चलता रहता है। इन्हें बार-बार मूड स्विंग्स होते हैं क्योंकि यह काफी इमोशनल होते हैं। लोगों की बातें सीधा दिल पर लेते हैं इसलिए कई बार तनाव जैसी समस्या का सामना भी करते हैं।

जानती हैं अच्छा या बुरा

मूलांक दो की लड़कियां भावुक होती हैं लेकिन उतनी ही समझदार भी रहती हैं। इनके अंदर लोगों को समझने की अद्भुत क्षमता होती है। यह अच्छी तरह से जानती हैं कि व्यक्ति के मन में अच्छा है या फिर उनका बुरा चाह रहा है। हालांकि, इनकी भावुकता समझदारी पर भारी पड़ जाती है और यह लोगों की बातों में आकर फैसला ले लेती हैं।

कैसा रहता है जीवन

करियर के मोर्चे पर लड़कियों को काफी सफलता मिलती है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह अपने पार्टनर और परिवार के प्रति काफी समर्पित होती है। अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए यह अपना सब कुछ भूल जाती हैं। इनके लिए पार्टनर और परिवार ही सब कुछ होता है।

किसके साथ बनती है

हर मूलांक की सभी लोगों के साथ नहीं बन सकती बल्कि कुछ खास मूलांक के लोग होते हैं जिनके साथ कंपैटिबिलिटी बहुत बेहतर होती है। मूलांक दो की लड़कियां भावुक होती हैं जिस वजह से उनके साथ कई बार छल होता है, जिससे इनका दिल टूट जाता है। ऐसे में मूलांक 1, 5 और 7 के लोग ऐसे होते हैं जो इन्हें सहारा दे सकते हैं। इस मूलांक के लोगों के साथ इनकी काफी अच्छी बनती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews