Hindi News

बहुत इमोशनल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ते

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके अंदर मौजूद गुणों की जानकारी देता है। चलिए आज हम आपको इमोशनल स्वभाव की लड़कियों के बारे में बताते हैं।
बहुत इमोशनल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ते

किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से निकला मूलांक हमें उसके जीवन से लेकर भविष्य तक की जानकारी देता है। अगर हमें जानना है कि हमारा आने वाला भविष्य कैसा होगा या फिर हमारे आसपास मौजूद किसी इंसान का स्वभाव कैसा है तो हम जन्म तिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर सब कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको उस मूलांक की लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो स्वभाव से काफी इमोशनल और सेंसेटिव होती हैं।

जन्मतिथि के जरिए मूलांक प्राप्त करने का यह तरीका बहुत आसान है। इसके लिए हमें जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ना पड़ता है। सबसे आखिर में हमें जो उत्तर प्राप्त होता है वही मूलांक कहलाता है। यह नंबर हमेशा एक से नौ के बीच की संख्या होते हैं। चलिए आज मूलांक 2 की लड़कियों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 2

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। यह लड़कियां स्वभाव से काफी भावुक होती हैं। इन पर चंद्र देव का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है।

ये होती हैं इमोशनल

मूलांक दो की लड़कियां स्वभाव से काफी इमोशनल लेकिन क्रिएटिव होती हैं। इनका दिल साफ होता है और दूसरों का दुख इनसे नहीं देखा जाता। यह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। इनकी यही अच्छी आदत इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।

रिश्तों में समर्पित

मूलांक 2 की लड़कियां दिमाग से नहीं दिल से सोचती हैं। इनका स्वभाव काफी शांत होता है और रिश्तों को लेकर यह समर्पित होती हैं। ये कभी भी अपनों को नाराज़ नहीं करना चाहती। यह अपने पति से बहुत प्रेम करती हैं और अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं।

नहीं होती सही गलत की पहचान

लड़कियों को इनका इमोशनल नेचर कई बार भारी पड़ जाता है। अपनी इस आदत की वजह से ये सामने वाले की मंशा को नहीं समझ पाती। जरूरत से ज्यादा भावुक होना उनके लिए नुकसानदायक साबित होता है। इस आदत की वजह से इन्हें इमोशनल फूल का टाइटल मिल जाता है।

टॉप पर होता है करियर

इस मूलांक की लड़कियां केवल रिश्ते निभाने में नहीं बल्कि करियर बनाने में भी माहिर होती हैं। यह जिस क्षेत्र में काम करती है वहां अच्छा नाम कमाती हैं। टीमवर्क में इनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा होता है। ये अपने आसपास का माहौल शांत बनाकर रखना अच्छी तरह से जानती हैं। इन्हें हर जगह खूब सम्मान मिलता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !