अंक ज्योतिष (Numerology) अंकों के माध्यम से हमारे स्वभाव और आने वाले जीवन के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। अगर हम भी समझना चाहते हैं कि हमारे जीवन के किस क्षेत्र की स्थिति कैसी रहेगी तो बहुत आसानी से अंकों के माध्यम से सब कुछ जान सकते हैं। ये अंक इस शास्त्र में मूलांक कहलाते हैं जो व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त किए जाते हैं।
हर व्यक्ति का अपना व्यवहार होता है जो कहीं ना कहीं उसके ग्रहों की वजह से उसके अंदर आता है। हमारे जीवन में जिन ग्रहों का सबसे अधिक प्रभाव होता है, वो हमारे व्यवहार में साफ तौर पर दिखाई देता है। चलिए आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनके घर के अंदर और बाहर दो व्यक्तित्व होते हैं।
मूलांक 7 (Numerology)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 कहलाता है। इन तारीखों को आपस में जोड़ने पर आपको अंत में उत्तर यही मिलने वाला है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।
रहस्यमयी और गहन विचार
मूलांक 7 के लोग वैसे तो हंसमुख और मिलनसार होते हैं लेकिन काफी संवेदनशील और गंभीर भी होते हैं। घर और बाहर इनका व्यवहार थोड़ा अलग-अलग होता है। इनके अंदर विचारों की गहरी उधेड़बुन होती है।
समझना नहीं है आसान
इस मूलांक के लोगों को समझना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कई बार ऐसा होता है कि अपने घर के लोगों के साथ ही अलग तरीके से पेश आते हैं और बाहर इनका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है। इन्हें असली रूप से जान पाना बहुत मुश्किल काम है। बाहर की दुनिया में ये खुश में जहाज और मिलनसार नजर आते हैं लेकिन अंदर कुछ और होते हैं। कभी गुस्सा करने लगते हैं तो कभी बिल्कुल चुपचाप हो जाते हैं। इनकी इन आदतों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है।
इनसे दूर रहना बेहतर
इस गुलाब के लोगों का स्वभाव अक्षर लोगों को भ्रमित करने का काम करता है। इन्हें समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिरकार यह चाहते क्या है। ऐसे में लोग अक्सर इनसे दूरी बनाना सही समझते हैं। यह अपने मन की बातें बहुत आसानी से किसी को नहीं बता पाए।
नहीं बना पाते रिश्ता
इस मूलांक के जातक असमंजस की स्थिति में रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यह भरोसे का रिश्ता नहीं बना पाते। जिस रिश्ते में होते हैं अचानक उनसे दूर भी हो जाते हैं। इनकी आदत दूसरों को तकलीफ देने का काम करती है।
मजबूत सोचने की क्षमता
इस मूलांक के लोगों में चीजों को गहराई से सोचने समझने की क्षमता होती है। यह किसी भी बात को अंदर तक जाकर जान लेना चाहते हैं। अगर इनके सामने कोई मामला आया है तो जब तक यह उसकी जड़ तक नहीं पहुंच जाते शांति से नहीं बैठते।
मार्गदर्शक और सहायक
अगर सही मायने में देखा जाए तो इस मूलांक लोक कल्पनाशील और आत्म चिंतन में माहिर होते हैं। अगर कोई नहीं सोच समझ कर दोस्ती या रिश्ता निभाएं तो यह बहुत अच्छे दोस्त,
मार्गदर्शक और सहायक साबित होते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






