Hindi News

परिवार के लिए मजबूत ढाल की तरह होते हैं इस मूलांक के लोग, हमेशा करते हैं स्मार्ट वर्क

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले समय के बारे में उल्लेख दिया गया है। यह सब कुछ व्यक्ति को अंकों के माध्यम से पता लग जाता है। चलिए हम आपको कुछ विशेष कार्यक्रम में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं
परिवार के लिए मजबूत ढाल की तरह होते हैं इस मूलांक के लोग, हमेशा करते हैं स्मार्ट वर्क

अंक ज्योतिष एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन और आने वाले भविष्य के बारे में सब कुछ बहुत आसानी से पता कर सकता है। अगर हम किसी व्यक्ति के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो वह भी इसके जरिए आसानी से पता किया जा सकता है। व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और उसका आने वाला समय कैसा रहेगा यह सारी बातें अंकों में छुपी होती है।

अंक शास्त्र की माने तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जन्म से ही अपने परिवार के लिए एक सपोर्ट सिस्टम बन जाते हैं। यह जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे एक ढाल की तरह अपने परिवार के लिए मजबूत होते चले जाते हैं। उनके रहते हुए परिवार के किसी भी सदस्य को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4,13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक चार कहलाता है। जब आप इन अंकों को जोड़ेंगे तो आखिर में उत्तर कर ही निकाल कर आएगा।

परिवार से करते हैं प्यार

इस मूलांक के लोगों को अपने परिवार से बहुत अधिक प्यार होता है। अपनी फैमिली की खुशी के लिए यह कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यह दुख में हमेशा सबके साथ खड़े रहते हैं। इनके रहते कभी कोई अकेला महसूस नहीं करता।

ये करते हैं स्मार्ट वर्क

इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह राहु है, जो इन्हें स्वभाव से चतुर बनाने का काम करता है। इस ग्रह के प्रभाव की वजह से यह लोग हमेशा दूसरों से अलग सोचते हैं। यह कोई भी कम स्मार्ट तरीके से करना पसंद करते हैं। इस आदत की वजह से इन्हें खूब सफलता मिलती है।

जिम्मेदारी वाला स्वभाव

अंक ज्योतिष में दिए गए उल्लेख के मुताबिक यह बहुत ही जिम्मेदार स्वभाव के लोग होते हैं। खुद को मिली हर जिम्मेदारी कोई ये बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। यह बहुत अनुशासन और व्यवहारिक होते हैं। अपने अच्छे व्यवहार से यह हर किसी को अपना बना लेते हैं।

परिवार के मजबूत पिलर

इस मूलांक के लोग अपने परिवार के लिए किसी मजबूत पिलर की तरह काम करते हैं। अगर कोई मुसीबत आती है तो यह हमेशा अपने घर वालों के साथ खड़े रहते हैं। उनके साथ होने की वजह से बड़ी से बड़ी मुश्किल आसान लगने लगती है। प्यार की हर जरूरत पूरी हो या इसका विशेष ध्यान रखते हैं।

स्वतंत्र सोच के मालिक

यह लोग सोच से काफी स्वतंत्र होते हैं। इन्हें कोई भी काम लॉजिकल तरीके से करना अच्छा लगता है। इनके काम में कोई दखलंदाजी करें यह इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। यह वैसे तो बाबू होते हैं लेकिन जब फैसला लेने का समय आता है तब इमोशनल होने की जगह प्रैक्टिकल होकर काम करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews