Hindi News

इन 3 तारीखों में जन्में लोगों पर होती है बजरंगबली की कृपा, साहस से हल कर लेते हैं बड़ी-बड़ी मुश्किलें

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
हर व्यक्ति की राशि के साथ जन्म तिथि भी जीवन और भविष्य की जानकारी देती है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जिन पर बजरंग बली के विशेष कृपा होती है।
इन 3 तारीखों में जन्में लोगों पर होती है बजरंगबली की कृपा, साहस से हल कर लेते हैं बड़ी-बड़ी मुश्किलें

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से बहुत गहरा जुड़ाव है। दरअसल, इसमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर चीज का जिक्र दिया गया है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति से लेकर लव लाइफ और वैवाहिक जीवन सभी के बारे में हम आसानी से अंक शास्त्र के जरिए सब कुछ जान सकते हैं। इसमें 1 से 9 तक के अंकों का उल्लेख दिया गया है जो मूलांक कहलाते हैं।

जिन मूलांकों का उल्लेख अंक शास्त्र में दिया गया है। वह जन्म तिथि के अंकों के जरिए प्राप्त होते हैं। इसके लिए जन्म तिथि के सभी अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है और फिर उत्तर 1 से 9 के बीच ही निकलकर आता है, जो नौ ग्रहों से जुड़ा हुआ है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तरीकों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 9 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो इनका उत्तर 9 ही प्राप्त होगा। यह एक ऐसा मूलांक है, जिस पर बजरंगबली के विशेष कृपा देखने को मिलती है।

इनपर है मंगल का प्रभाव

मूलांक 9 के लोगों पर जहां बजरंगबली की विशेष कृपा होती है। वहीं यह मंगल ग्रह से प्रभावित भी होते हैं। मंगल इनके जीवन से जुड़े हर पहलू को प्रभावित करने का काम करता है।

नहीं लगता डर

इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता। यह बहुत साहस के साथ हर परिस्थिति का सामना करते हैं और कभी भी घबराते नहीं हैं।

हासिल करते हैं उच्च शिक्षा

इस मूलांक के लोग पढ़ने लिखने में माहिर होते हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति करते हैं। अपनी शिक्षा की बदौलत इन्हें करियर में खूब ऊंचा मुकाम भी हासिल होता है। यह बड़े अफसर बनते हैं और अपने परिवार का नाम खूब रोशन करते हैं।

सुलझा लेते हैं परेशानी

इस मूलांक के लोगों के लिए बड़ी से बड़ी परेशानी भी छोटी होती है। यह बहुत आसानी से बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल निकाल लेते हैं। मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यों ना हो इन्हें परेशान नहीं कर सकती क्योंकि इनके अंदर साहस बहुत होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।