Hindi News

पैसे और सम्मान दोनों के धनी होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से हर व्यक्ति के बारे में ज्योतिष के जरिए हम राशि के सहारे जानकारी प्राप्त करते हैं। उस तरह से जन्मतिथि के जरिए हम किसी के भी बारे में कुछ भी जान सकते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जान लेते हैं।
पैसे और सम्मान दोनों के धनी होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। ये एक ऐसी विद्या है, जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के जरिए व्यक्ति के जीवन और भविष्य की सटीक जानकारी देने का काम करती है।अगर हमें ये जानना है कि वर्तमान परिस्थिति क्यों चल रही है। ये पता करना है कि आज वाले समय में कैसी स्थिति रहेगी हम सब कुछ ज्योतिष से जान सकते हैं। इसकी एक महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र भी है।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो ग्रह नक्षत्रों को तो देखती है। लेकिन इनका माध्यम ग्रह नहीं बल्कि अंक होते हैं। इन अंकों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। ये ग्रहों से संबंधित हैं इसलिए उनकी संख्या 1 से 9 के बीच होती है। हर अंक का एक स्वामी ग्रह है, जो व्यक्ति के जीवन को।प्रभावित करने और उसके व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करता है। आज हम आपको एक विशेष मूलांक के बारे में बताते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों की जन्मतारीख 6, 15 या 24 है, चाहे वो किसी भी महीने की हो। उनका मूलांक 6 कहलाता है। इन नंबरों को जोड़ने पर अंतिम उत्तर यही है इसलिए ये इनका मूलांक है। चलिए इनके जीवन, व्यक्तित्व और स्वभाव को जान लेते हैं।

शुक्र है स्वामी

इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति, सुख समृद्धि, धन, प्रेम और बरकत बरसाता है।

विनम्र और मददगार

इस मूलांक के लोग स्वभाव से काफी विनम्र होते हैं और अपनी मीठी वाणी से सभी का दिल जीत लेते हैं। यह मददगार किस्म के होते हैं और कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते। यह लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं।

कमाते हैं खूब नाम

इस मूलांक के लोगों को जीवन में खूब दौलत शोहरत मिलती है। ये लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं और धन भी बहुत अर्जित करते हैं। हालांकि, ये सब प्राप्त करने के लिए इन्हें मेहनत खूब करनी पड़ती है।

आर्थिक रूप से मजबूत

इस मूलांक के लोग शुक्र की कृपा से आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। ये जीवन में खूब धन दौलत कमाते हैं। इन्हें कभी धन की कमी नहीं रहती। ये सुख सुविधाओं वाली जिंदगी जीते हैं।

लग्जरी के शौकीन

इन लोगों को अपने जीवन में शुरुआत से ही शुक्र की कृपा से सब कुछ प्राप्त हो जाता है। यह बात इन्हें लग्जरी कर शौकीन बना देती है। यह लोग खूब धन दौलत खर्च करते हैं और आसाराम भरी जिंदगी जीते हैं। सौंदर्य के प्रति काफी आकर्षित होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !