हर किसी पर दिल हार बैठते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

हर व्यक्ति अपने जीवन के संबंध में ज्योतिष के माध्यम से जानकारी प्राप्त करता है। राशियों के अलावा ज्योतिष अंकों पर भी काम करता है जो व्यक्ति के जीवन से गहरे तरीके से जुड़े हुए हैं।
Numerology

हर व्यक्ति का जीवन ग्रह नक्षत्र की स्थिति पर निर्भर करता है जिसे जानने के लिए हम अक्सर ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष के माध्यम से हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि कौन सा ग्रह कौन से भाव में विराजित है और हमें किस तरह के परिणाम दे रहा है। अगर हमें यह समझना है कि जीवन की स्थिति कैसी है और आने वाला भविष्य कैसा रहेगा तो हम अंक शास्त्र के माध्यम से भी सब कुछ पता कर सकते हैं।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करती है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के माध्यम से उसके जीवन और भविष्य की सारी जानकारी दी गई है। केवल जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकालना होते हैं और फिर हमें सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है। यह मूलांक किसी की भी जन्म तिथि के जोड़ से प्राप्त हुआ एकल अंक का उत्तर होता है।

मूलांक 6 (Numerology)

आज हम उन लोगों की बात करते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 6,15 या 24 तारीख को हुआ है। इनका मूलांक 6 कहलाता है। दरअसल जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो इनका उत्तर यही निकलेगा। यह अंक शुक्र का माना जाता है जो व्यक्ति को धन, वैभव, प्रेम और सौंदर्य देने का काम करता है। चलिए इन लोगों के स्वभाव और जीवन के बारे में जानते हैं।

कैसा होता है स्वभाव

मूलांक 6 के लोग मिलनसार व्यक्तित्व के होते हैं और जहां चाहते हैं बहुत जल्दी घुल मिल जाते हैं। उनकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह दोस्त बहुत जल्दी बना लेते हैं। मेहनत करने से यह घबराते नहीं है और सुख सुविधाओं से भरपूर जीवन जीते हैं।

होते हैं विश्वसनीय

इस मूलांक के लोग विश्वसनीय होते हैं और शांति के साथ अपना जीवन गुजारना पसंद करते हैं। अपने आसपास ज्यादा हल्ला और शोरगुल पसंद नहीं होता। यह शांति के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं और दूसरों के जीवन में भी ख्याल नहीं डालते।

जल्दी हार जाते हैं दिल

मूलांक 6 के लोग प्रेम से भरे होते हैं और इनका दिल बहुत जल्दी किसी पर भी आ जाता है। हर किसी को अपना मान बैठे हैं और इन्हें किसी से भी प्यार हो जाता है। अपनी इस आदत की वजह से इन्हें कई बार धोखा भी खाना पड़ता है। दिलफेंक होना इनके लिए कई बार मुसीबत बन जाता है।

प्रेम में कैसे होते हैं

यह अंक शुक्र का है जो प्रेम से संबंधित है इसलिए इन लोगों का प्रेम और वैवाहिक जीवन बहुत खुशनुमा होता है। यह अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। यह रोमांटिक किस्म के होते हैं और अपने प्यार का इजहार करने में घबराते नहीं है। यह खुशहाल वैवाहिक जीवन जीते हैं और पार्टनर से इन्हें सपोर्ट भी मिलता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews