इन 3 तारीखों में जन्में लोगों के पास होता है लग्जरी लाइफस्टाइल का वरदान, खूब मिलती है दौलत शोहरत

हर व्यक्ति अपने जीवन में जो भी प्राप्त करता है वह उस ग्रहों की वजह से ही मिलता है। चलिए आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जो एकदम लग्जरी लाइफ जीते हैं।
Numerology

अंक ज्योतिष में कई तरह के अंकों का उल्लेख मिलता है जो हमें हमारे जीवन व्यक्तित्व और भविष्य की जानकारी देने का काम करते हैं। अगर हमें किसी व्यक्ति को पहचानना है या हम उसके बारे में कुछ खास बात जानना चाहते हैं तो सब कुछ हमें उनको के माध्यम से बहुत आसानी से पता लग जाता है। इन अंको को ज्योतिष में मूलांक के नाम से पहचाना जाता है।

अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के अंकों का उल्लेख किया गया है जो अपने आप में बहुत खास होते हैं। हर मूलांक की अपनी कोई ना कोई खासियत और खामी होती है। चलिए आज हम आपको एक ऐसे अंक के बारे में बताते हैं जो लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीता है।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो अंत में आपका उत्तर 6 ही निकलेगा। यह शुक्र का अंक है जो सौंदर्य, सुख, प्रेम और विलासिता का प्रतीक है। यह व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आते हैं।

सुख समृद्धि की जिंदगी

जिन लोगों का मूलांक होता है यह सुख समृद्धि से भरपूर जीवन जीते हैं। इन्हें शुक्र की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये जहां जाते हैं वहां सफलता, सम्मान और धन प्राप्त करते हैं।

ऐशो आराम की जिंदगी

शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 के लोग सुख सुविधाओं से भरी हुई जिंदगी जीते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि उनकी पूरी लाइफ लग्जरी होती है और इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती। यह खूब धन कमाते हैं और अपने हर शौक को पूरा करते हैं।

अट्रैक्टिव होता है व्यक्तित्व

इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। यह लोग भीड़ से बिल्कुल अलग होते हैं और अपने खूबसूरती से अक्सर सभी को प्रभावित करते हैं। इन्हें अच्छी तरह से पता है कि दूसरों के दिल में जगह कैसे बने हैं।

कमाल का फैशन सेंस

इस मूलांक के लोगों का फैशन सेंस भी बहुत कमाल का होता है। दरअसल, इन्हें अट्रैक्टिव लगा बहुत पसंद होता है। यही वजह है कि यह सज धज कर और ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करते हैं। समय के साथ इनका फैशन बदलता रहता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews