Hindi News

मूलांक 2 के जातकों जीवन में खुशियां लाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, बनते हैं बेस्ट पार्टनर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह उसकी जन्मतिथि भी ग्रहों से गहरे तरीके से जुड़ी हुई है। जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर ग्रहों की स्थिति को देखकर हम व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं।
मूलांक 2 के जातकों जीवन में खुशियां लाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, बनते हैं बेस्ट पार्टनर

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक ऐसा हिस्सा है, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में सभी तरह की जानकारी देने का काम करता है। जिस तरह से हम ज्योतिष में राशियों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले जीवन के बारे में जानते हैं। उस तरह से हम जन्मतिथि के माध्यम से व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

अंक शास्त्र में जो भी गणना की जाती है वह व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर होती है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होते हैं और नौ ग्रहों से इनका सीधा संबंध होता है। हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने का काम करता है।उनके जरिए हम यह भी जान सकते हैं कि भविष्य में किन तारीखों में जन्मे लोग हमारे लिए बेस्ट पार्टनर बन सकते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। इन तारीखों को जब आप जोड़ेंगे तो आपको आखिर में उत्तर दो ही प्राप्त होगा। चलिए जान लेते हैं कि लोगों के लिए किन तारीखों में जन्मे लोग बेस्ट पार्टनर होते हैं।

मूलांक 2 का स्वभाव

सबसे पहले मूलांक 2 के जातकों के स्वभाव की बात कर लेते हैं। यह लोग बहुत भावुक को शांत स्वभाव के होते हैं। दरअसल ये चंद्रमा का अंक है जो इन लोगों को शांत और शीतल स्वभाव देने का काम करता है। इसी के साथ चंद्रमा मन का कारक होता है जो इन्हें भावनात्मक बनाता है। चलिए जान लेते हैं कि मूलांक के साथ इनकी अच्छी बनती है।

मूलांक 1

मूलांक एक का संबंध सूर्य ग्रहण से बताया गया है। यह जातक कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं। यह काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर भावनाओं का भंडार होता है। यह कभी भी किसी को ठेस नहीं पहुंचा सकते क्योंकि यह लोगों की फिलिंग्स की कदर करते हैं। मूलांक 2 के लोगों के साथ इनका संतुलित रिश्ता होता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 के लोग काफी मेहनती, मिलनसार और व्यवस्थित किस्म के होते हैं। स्वभाव से यह बहुत व्यावहारिक होते हैं और रिश्ते बहुत शिद्दत से निभाते हैं। मूलांक 2 के लोगों के साथ इनकी बढ़िया जोड़ी बनती है। इनके बीच बना रिश्ता लंबे समय तक चलता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews