Hindi News

भोलेनाथ के प्रिय हैं इन 3 मूलांकों के जातक, इन उपायों से पा सकते हैं सुख-समृद्धि

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र में कुछ विशेष नंबरों का उल्लेख मिलता है। इन्हें हम मूलांक के नाम से पहचानते हैं। चलिए आज भगवान शिव के प्रिय मूलांकों के बारे में जानते हैं।
भोलेनाथ के प्रिय हैं इन 3 मूलांकों के जातक, इन उपायों से पा सकते हैं सुख-समृद्धि

Image Credit: Freepik

ज्योतिष में जिस तरह से हर राशि का महत्व बताया गया है। उस तरह से अंकों (Numerology) को भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति की राशि के अनुसार ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर अक्सर उसके जीवन और भविष्य की जानकारी निकाली जाती है। इसी तरह से व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है।

व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए उसके बारे में जानकारी निकालने के लिए ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र का सहारा लिया जाता है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें कुछ खास अंको का उल्लेख दिया गया है। ये अंक मूलांक कहलाते हैं, जो जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्त किए जाते हैं। यह नंबर हमेशा 1 से 9 के बीच होते हैं जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर रहे ग्रहों की स्थिति की जानकारी देते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 7 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक साथ कहलाता है। यह अंक अपने आप में खास है क्योंकि इन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। यह केतु ग्रह से जुड़ा हुआ अंक है जो इन लोगों को आध्यात्मिक बनाने का काम करता है। इनके पास ज्ञान का अद्भुत भंडार होता है लेकिन यह थोड़ा रहस्यमई स्वभाव के होते हैं। अगर यह भगवान शिव की भक्ति करते हैं तो इन्हें खूब सफलता की प्राप्ति होती है।

मूलांक 5

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जिन लोगों का जन्म हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। यह बुध का अंक है जो इन लोगों को बुद्धिमान और बोलचाल में माहिर बनाने का काम करता है। अगर इन्हें भगवान शिव का साथ मिल जाए तेरे जीवन में वह ऊंचाई हासिल कर सकते हैं, जिसकी इन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है। ज्योतिष में इस अंक का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन को बहुत गहरी तरीके से प्रभावित करता है। इन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। यह काफी साहसी और दृढ़ इच्छा शक्ति से भरपूर होते हैं। अगर यह भोलेनाथ की आराधना करते हैं तो इन्हें सुख समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

करें ये उपाय

  • इन तीनों मूलांक के लोगों को भगवान शिव की आराधना का विशेष ख्याल रखना चाहिए। रोजाना किया गया ओम नमः शिवाय का मंत्र जाप इनके लिए शुभ होता है।
  • सोमवार के दिन इन्हें शिवलिंग पर जल दूध और बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए। शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ भी इनके लिए महत्वपूर्ण है।
  • इन्हें हमेशा दूसरों की भलाई करना है और शिव भक्ति में लीन रहना है तो इनके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। भोलेनाथ हर संकट से इनकी रक्षा करेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews