Hindi News

इन 3 मूलांक के लोग होते हैं बहुत ईमानदार, किसी को नहीं देते धोखा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि के साथ जन्मतिथि भी उसका जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देती है। चलिए आज कुछ विशेष तारीख को में जन्मे लोगों के बारे में जान लेते हैं।
इन 3 मूलांक के लोग होते हैं बहुत ईमानदार, किसी को नहीं देते धोखा

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है जो व्यक्ति को उसके जीवन के संबंध में जरूरी जानकारी देने का काम करते हैं। आमतौर पर ज्योतिष की सहायता से हम राशियों के जरिए सब कुछ जानते हैं लेकिन अंक शास्त्र इसके विपरीत अंकों के जरिए हमें सब कुछ बताता है। यह अंक व्यक्ति की जन्म तिथि से संबंधित होते हैं।

अंक शास्त्र में अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है। इनमें सबसे प्रमुख एक से नौ तक के मूलांक है जो नौ ग्रहों से संबंध रखते हैं। नौ ग्रहों का हमारे जीवन के संचालन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है और जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर हम उनकी स्थिति को समझ सब कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जो कभी भी किसी को धोखा नहीं देते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की दो 11:20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक दो कहलाता है। जब भी आप इन तारीखों को आपस में जोड़कर देखेंगे तो अंत में आपको यही उत्तर प्राप्त होगा। यह चंद्रमा का अंक है जो मन का कारक है। यही कारण है कि यह लोग भावनाओं और कोमलता से भरे होते हैं। यह काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं। हर छोटी बड़ी बात को समझने का प्रयास यह जरूर करते हैं। रिश्तो के प्रति यह वफादार होते हैं और कभी भी किसी को धोखा नहीं देते।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक तीन कहलाता है। यह बृहस्पति का अंक है जो व्यक्ति को बुद्धिमान बनाता है और नेतृत्व क्षमता देने का काम करता है। यह लोग आत्मसम्मान को बहुत महत्व देते हैं और ईमानदारी के साथ सारे रिश्ते निभाते हैं। जीवनसाथी के प्रति यह हमेशा समर्पित रहते हैं और सारे संबंध भी बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं। यह संतुलित और अनुशासित व्यवहार से पार्टनर का दिल जीत लेते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। यह शुक्र का अंक है जो व्यक्ति को प्रेम, धन, ऐश्वर्य, सुख और विलासिता देता है। यह लोग बहुत आकर्षक स्वभाव के होते हैं। अपने मिलनसार और रोमांटिक व्यक्तित्व से ये हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यह रिश्तो के प्रति वफादार और ईमानदार होते हैं और उन्हें पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews