Hindi News

शनि की तरह न्यायप्रिय होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, जानें कौन सा रत्न है इनके लिए शुभ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
राशि की तरह मूलांक भी व्यक्ति के जीवन के संबंध में जानकारी देता है। अगर हमें किसी के बारे में कुछ जानना है तो हम जन्मतिथि से सब कुछ पता कर सकते हैं।
शनि की तरह न्यायप्रिय होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, जानें कौन सा रत्न है इनके लिए शुभ

हर व्यक्ति की राशि और कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के साथ जन्मतिथि भी उसके जीवन पर गहरा असर डालने का काम करती है। अगर हमें किसी व्यक्ति के बारे में कुछ जानना है तो हम कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के अलावा जन्मतिथि के जरिए भी बहुत कुछ पता कर सकते हैं। जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक ग्रहों से जुड़े होते हैं जो व्यक्ति के जीवन के संबंध में जानकारी देते हैं।

जन्म तिथि से अगर हमें व्यक्ति के जीवन के बारे में कुछ जानना है तो हमें अंक शास्त्र का सहारा लेना होगा। यह ऐसी विद्या है जिसमें एक से नौ तक के अंकों का उल्लेख दिया गया है जो नौ ग्रहों से संबंधित है और जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करते हैं। चलिए आज मूलांक 8 के लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 8 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 कहलाता है। इन तारीखों के सभी अंकों को आपस में जोड़ने पर एकल अंक का उत्तर आठ ही प्राप्त होगा।

शनि हैं स्वामी

अंक शास्त्र में नंबर 8 का स्वामी ग्रह शनि को बताया गया है। जो इन लोगों के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करता है। शनि न्याय के देवता है और इन लोगों के स्वभाव में भी न्याय और अनुशासन देखने को मिलता है।

बनते हैं राजनेता

जिस तरह से शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से न्याय करते हैं इस तरह से इन लोगों का स्वभाव भी वैसा ही होता है। यह बड़े होकर राजनेता बनते हैं और राजनीति में खूब नाम कमाते हैं।

अच्छे विचारों के धनी

यह लोग विचारों से काफी अच्छे होते हैं। यह हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं और कभी भी किसी के लिए बुरा नहीं बोलते। जिंदगी की बड़ी से बड़ी मुसीबत के समय भी यह धैर्य रखते हैं और सकारात्मक सोच कर मुश्किलों से बाहर आते हैं।

धन और मान सम्मान

धन के मामले में यह लोग काफी लकी होते हैं और इनके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। वहीं इन्हें समाज में खूब मान सम्मान भी प्राप्त होता है। यह सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं और अच्छे काम करते हैं। जिसकी वजह से इन्हें सम्मान मिलता है।

पहनना चाहिए नीलम

इस मूलांक के लोगों के लिए नीलम बहुत शुभ माना गया है। शनि देवता से संबंधित होने की वजह से ये रत्न इन्हें शुभ परिणाम देता है। यह सोने की अंगूठी में नीलम पहन सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews