Hindi News

चाणक्य की तरह तेज तर्रार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, हर बाधा को कर लेते हैं पार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
इस तरह से हर राशि व्यक्ति के जीवन और भविष्य की जानकारी देती है। उस तरह से जन्म तिथि भी हमें इन चीजों की जानकारी प्रदान करती है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताते हैं जो चाणक्य की तरह चालाक होते हैं।
चाणक्य की तरह तेज तर्रार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, हर बाधा को कर लेते हैं पार

Numerology: ज्योतिष की कई महत्वपूर्ण शाखाओं में से एक शाखा अंक शास्त्र है। यह एक ऐसी विद्या है जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करती है। इसमें हर अंक से संबंधित जानकारी दी गई है जिसके जरिए हम जीवन और भविष्य की चीजों का पता लगा सकते हैं। अंकों का वैसे भी हमारे जीवन से गहरा कनेक्शन है और इनके बिना जीवन की कल्पना कर पान मुश्किल है।

अंक शास्त्र में जिन अंको का उल्लेख दिया गया है, वो पूरी तरह से ग्रहों से संबंधित है। इन ग्रहों की दशा कुंडली में देखकर जैसे हमें भविष्य का अंदाजा होता है। उसी तरह से अंक शास्त्र के अंक भी ग्रहों से संबंध रखते हैं।

अंक शास्त्र में मूलांक (Numerology)

अगर हमें किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानना है, तो हमें उसका मूलांक निकलना होगा। ये मूलांक जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़कर निकाले जाते हैं। ये नंबर 1 से 9 के बीच होते हैं और इनका 9 ग्रहों से गहरा संबंध है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। इस मूलांक के लोग चाणक्य की तरह तेज तर्रार माने जाते हैं। चाणक्य का दिमाग हर बात में कितनी तेज चलता था इस बारे में हम सभी ने सुना है। यह लोग भी उसी तरह के होते हैं।

चालक होता है स्वभाव

इस मूलांक के लोग बहुत चालाक होते हैं। अपनी चालाकी से ये बड़े से बड़े काम बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। इनकी चालाकी से पार पाना और इनसे आगे निकल पाना बहुत मुश्किल है।

मिलती है प्रसिद्धि

इस मूलांक के लोगों को अपने कामकाज के तरीके की वजह से बहुत प्रसिद्धि हासिल होती है। यह बिगड़े हुए काम भी मिनटों में बनाते हैं, इस वजह से दूर दूर तक इनके बारे में चर्चा होती है। लोग केवल उनके काम और नाम से ही पहचान लेते हैं।

मुश्किलों का सामना

यह लोग जीवन में कभी भी मुश्किलों से घबराते नहीं है। जीवन में आने वाली हर चुनौती का यह डटकर सामना करते हैं और किसी न किसी तरह मुश्किल परिस्थिति से बाहर आ जाते हैं। इनके स्वभाव की वजह से कई बार लोग इनसे सलाह लेने के लिए भी आते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews