Hindi News

दोस्तों के बीच पॉपुलर होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, इनके पेट में नहीं टिकता कोई राज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य है। जिसके बारे में जानकारी हम ज्योतिष के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।
दोस्तों के बीच पॉपुलर होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, इनके पेट में नहीं टिकता कोई राज

Numerology: ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में बंटा हुआ है। जिनमें व्यक्ति के जीवन और भविष्य से जुड़े पहलुओं का जिक्र दिया गया है। यही कारण है कि व्यक्ति को जब भी अपने जीवन में चल रही स्थिति या आने वाली स्थितियों के बारे में जानकारी निकालनी होती है, तो वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है। ज्योतिष के माध्यम से अगला पिछला सब कुछ आसानी से पता चल जाता है।

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें कई सारे अंकों का उल्लेख दिया गया है। जिस तरह से राशि और ग्रह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उसी तरह से अंकों के बिना भी जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अंक शास्त्र में कुछ मूलांक और जन्मांक का उल्लेख दिया गया है, जिनका संबंध ग्रहों से होता है। इन अंकों के जरिए अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानने के लिए हमें जन्म तिथि की सहायता से यह अंक प्राप्त करने होते हैं।

दरअसल, जब हम किसी भी महीने की कोई सी भी तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक और जन्मांक निकालना चाहते हैं, तो हमें जन्म तिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ना होगा। ये अंक हमेशा 1 से 9 के बीच आते हैं, जिनका संबंध नौ ग्रहों से होता है। इन सभी मूलांकों की अपनी-अपनी विशेषता होती है। इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मूलांक 4 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। चलिए आज हम आपको इस मूलांक के लोगों के जीवन और व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं।

होते हैं उत्साही

इस मूलांक के लोग काफी उत्साही स्वभाव के होते हैं। अपने उत्साहित व्यवहार की वजह से ही हमेशा दोस्तों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। यह किसी भी महफिल की जान होते हैं क्योंकि लोगों को उनका हंसना-बोलना पसंद आता है।

साहसी और निडर

इस मूलांक के लोग काफी निडर होते हैं। इन्हें किसी बात का भय नहीं होता। यह अपनी हर बात किसी के भी सामने बहुत आसानी से रख देते हैं। यह बोलने में हिचकिचाते नहीं है और अपना पक्ष मजबूती से रखना जानते हैं।

नहीं रखते सीक्रेट

मूलांक 4 के लोग वैसे तो स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं लेकिन इनसे शेयर किया गया, कोई भी सीक्रेट ये अपने तक नहीं रख पाते। यह अपने उत्साही नेचर की वजह से कभी भी कहीं पर कुछ भी बोल देते हैं। यही कारण है कि इन्हें अपने राज बताना थोड़ा रिस्की हो सकता है।

जिद के पक्के

मूलांक 4 के लोग अगर किसी बात पर अड़ जाएं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। यह बहुत जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इन्हें पता है कि अपनी बात कैसे मनवानी है। यह कुछ ना कुछ कर लोगों को अपनी बातों में ले लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews