जितना असर ग्रहों का हमारे जीवन पर होता है उतना ही गहरा असर रत्नों का भी होता है। दरअसल, हर व्यक्ति की कुंडली में नए ग्रह विराजित हैं जो समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं और इनका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हम चाहे तो रत्नों की सहायता से इन ग्रहों की स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।
ग्रहों की कमजोर स्थिति जिंदगी में उथल पुथल का कारण बन सकती है। जब भी हमारे साथ कुछ खराब होने लगता है तो हम किस्मत को दोष देने लगते हैं। यह करने की जगह अगर हम कुंडली में ग्रहों के स्थिति को देखकर सही रत्न पहन लें तो अच्छा होगा। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही रत्न पुखराज की जानकारी लेकर आए हैं।
चमत्कारी है पुखराज (Pukhraj)
गुरु ग्रह का हर व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। कुंडली में इसकी स्थिति को मजबूत बनाना है तो पुखराज धारण करना होगा। इस रत्न की मदद से यह ग्रह मजबूत हो जाता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
पुखराज से होने वाले फायदे
- रत्न शास्त्र की मानें तो पुखराज पहनने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं। यह व्यक्ति को उसके करियर और जॉब में सफलता दिलाने का काम करता है।
- अगर आप अपनी धन संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं तो इसे धारण कर सकते हैं।
- जिन लोगों को शादी से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उनके लिए पुखराज काफी अच्छा माना गया है।
- यह व्यक्ति की बुद्धि और उन्नति में वृद्धि लाने का काम करता है।
ध्यान रखें ये चीजें
- पुखराज या कोई भी रत्न पहनने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। पुखराज की अंगूठी जब आप बनवाएंगे तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा इसे सोने में जड़वाया जाता है।
- यह दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में धारण किया जाता है। गलत उंगली में धारण करने से गलत प्रभाव पड़ सकता है।
- इसे सही दिन पर ज्योतिष की सलाह लेकर धारण करना चाहिए। गलत दिन पर गलत तरीके से धारण करेंगे तो लाभ प्राप्त नहीं होंगे।
- पुखराज धारण करने से पहले इसका शुद्धिकरण जरूर करें। बिना शुद्धिकरण के ये एक्टिव नहीं होगा और फायदा नहीं देगा।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





