Hindi News

क्या आपको भी है शरीर के इन हिस्सों पर तिल? भाग्यशाली होने का है संकेत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हम सभी को शरीर के अंगों पर कहीं ना कहीं तिल जरूर होता है। यह तिल हमें हमारे आने वाले भविष्य का संकेत देने का काम करता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
क्या आपको भी है शरीर के इन हिस्सों पर तिल? भाग्यशाली होने का है संकेत

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिसके जरिए हमें अपने जीवन और भविष्य के संबंध में बहुत से बातों का अंदाजा हो जाता है। अगर हम यह जानना चाहते हैं कि हम भाग्यशाली हैं या नहीं। जीवन में किन परिस्थितियों का सामना करेंगे और समय कैसा गुजरेगा। यह सब कुछ ज्योतिष के माध्यम से पता किया जा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का ही एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके जरिए व्यक्ति ने केवल अपना वर्तमान बल्कि आने वाला भविष्य भी जान सकता है। तिल एक ऐसी चीज है जो हम में से हर व्यक्ति को शरीर के किसी न किसी हिस्से पर जरूर होता है। इसी दिल को देखकर आप खुद के भाग्यशाली होने का अंदाजा लगा सकते हैं। चलिए आज आपको इस बारे में बताते हैं।

नाक पर तिल (Samudrik Shastra)

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जिनकी नाक पर तिल है तो यह बहुत ही अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि भविष्य में इन लोगों को धन्यवाद जरूर होगा।

गाल पर तिल

अगर आपके दाहिने गाल पर तिल है तो आपको जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। ऐसे लोगों को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। यह जिसका में हाथ डालते हैं वहां इन्हें सफलता की प्राप्ति होने लगती है।

सीने पर तिल

अगर आपको साइन के बीचों-बीच तिल है तो यह आपके धनवान होने का संकेत है। इस तरह के लोगों को एक समय के बाद माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पीठ पर तिल

अगर आपकी पीठ पर तिल है इसका अर्थ है की मेहनत के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको परिश्रम करना होगा। परिश्रम करके अगर एक बार सफल हो गए तो भविष्य में कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हथेली पर तिल

अगर आपकी हथेली के बीच में तिल है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। इस तरह के लोगों को कभी भी ज्ञान संबंधी परेशानी नहीं होती। यह नौकरी करें या फिर कारोबार इन्हें हर जगह सफलता मिलती है। यह खूब धन कमाते हैं और लग्जरी जिंदगी जीते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews