Hindi News

कर्मफल दाता शनि बदलेंगे चाल, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

Published:
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है। धनलाभ और सफलता के प्रबल योग बनेंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आइए जानें किन लोगों को इस नक्षत्र गोचर से लाभ होगा?
कर्मफल दाता शनि बदलेंगे चाल, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह का दर्जा दिया गया है। यह सबसे धीमी गति से अपनी चाल बदलते हैं। जब भी जब भी शनिदेव नक्षत्र या राशि परिवर्तन करते हैं तब सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होता है।

28  को कर्मफल दाता शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर (Shani Gochar 2025) करने वाले हैं। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं। शनिदेव की चाल का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा।  कुछ जातकों के जीवन की कई परेशानियाँ दूर होगी। हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली राशियाँ कौन-कौन सी हैं?

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि जातकों के लिए शनि का गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में भी लाभ होगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आलस से मुक्ति मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। घर परिवार में शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी धनी का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ेगी और खर्चों में भी कमी आएगी। करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। जीवन में खुशहाली आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews