Hindi News

अस्त हुए धन के दाता शुक्र, 53 दिनों तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता

Published:
शुक्र अस्त हो चुके हैं। इस अवस्था में 50 से अधिक दिनों तक रहेंगे। कई राशियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। आइए जानें किन लोगों पर दैत्यों के गुरु मेहरबान रहेंगे?
अस्त हुए धन के दाता शुक्र, 53 दिनों तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता

दैत्यों के गुरु शुक्र अस्त (Shukra Ast 2025) हो चुके हैं। करीब 53 दिनों तक सूर्य के करीब रहने वाले हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहेगा। ऐसे कई  राशियाँ हैं, जिनको इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है। रुके हुए कई काम भी संपन्न होंगे। धन के दाता शुक्र का उदय फरवरी 2026 में होगा।

कुंडली में शुक्र की स्थिति कई क्षेत्रों को प्रभावित करती है। इस ग्रह की स्थिति शुभ होने से जीवन में धन लाभ और सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बनते हैं। विवाह और प्रेम संबंध पर भी इसका शुभ असर पड़ता है। व्यक्ति को लग्जरी और आरामदायक जीवन की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। सेहत भी दुरुस्त रहती है। मान सम्मान की प्राप्ति होती है। जीवन शैली भी अच्छी होती है। हालांकि सूर्य के नजदीक जाकर ग्रह कमजोर पड़ता है। लेकिन की शुक्र की यह चाल कई लोगों को लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगी। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं और उनके जीवन में कैसे बदलाव हो सकते हैं?

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। लोगों के साथ आपके संपर्क भी बढ़ेंगे। करियर में नए मौके मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में भी तरक्की मिलने वाली है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस का भी विस्तार होने वाला है। लंबी बीमारियों से राहत भी मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Rashi)

शुक्र मकर राशि के जातकों पर भी मेहरबान होंगे। निवेश पर मुनाफा होगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। आपकी मेहनत भी रंग ला सकती है। सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए घर या वाहन की खरीदारी हो सकती है। आत्मविश्वास और ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। पर्सनालिटी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। आप अपना टारगेट सही समय पर पूरा कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं।  बैंक बैलेंस बढ़ेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। परीक्षाओं में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

इन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत (Shukra Gochar)

कुंभ राशि:– इन जातकों पर शुक्र अस्त का बुरा प्रभाव पड़ेगा। परिवार में कई मुश्किलें आ सकती हैं। सफलता में भी रुकावटें आएंगी। प्रमोशन पर ब्रेक लग सकता है। धन खर्च भी बढ़ेगा।

मकर राशि:- इन जातकों के लिए भी यह समय मुश्किलों से भरा रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटकेगा। कार्य क्षेत्र में भी कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष भी कमजोर रहेगा।

मीन राशि:– इन लोगों के लिए भी शुक्र का अस्त होना शुभ नहीं रहेगा। परिवार में लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। सेहत भी बिगड़ सकती है। बिजनेस में भी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।  ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews