Hindi News

15 अगस्त से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-वैभव के दाता शुक्र बदलेंगे चाल

Last Updated:
शुक्र अपनी चाल बदलकर कई राशियों के लिए खुशहाली के दरवाजे खोलने वाले हैं। सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होगी। बिगड़े काम भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा? 
15 अगस्त से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-वैभव के दाता शुक्र बदलेंगे चाल

शुक्र का गोचर मेष राशि में

सौरमंडल के साथ-साथ वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्र (Shukra) ग्रह का विशेष महत्व होता है। यह जीवन में प्रेम संबंध, रोमांस, विवाह, दांपत्य जीवन के गुणवत्ताको निर्धारित करता है।कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से आकर्षक व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है। प्रेम पूर्ण और खुशहाल जीवन होता है। विलासता, फैशन, सुन्दरता, सुख-सुविधा, कला, आभूषण इत्यादि क्षेत्र से इसका संबंध होता है।

शुक्र असुरों के गुरु हैं। धन और वैभव के दाता माने जाते हैं। समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। वर्तमान में आर्द्रा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। 15 अगस्त को फिर से अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय पद में एंट्री (Shukra Gochar) लेंगे। 18 अगस्जित तक यहाँ भ्रमण करेंगे। इसका सम्बंध वृषभ राशि से होता है। इस राशि के स्वामी स्वयं दैत्यों के गुरु शुक्र हैं। शुक्र के इस चाल से सभी राशियों का जीवन प्रभावित होगा। कई लोगों को खूब फायदा होगा। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलने वाला है?

सिंह राशि का साथ देगी किस्मत 

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र पद गोचर बेहद ही लाभकारी साबित होगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फायदा होगा। नई जॉब मिल सकती है। ट्रांसफर और प्रमोशन के प्रबल योग भी बन रहे हैं। किस्मत आपका साथ देगी। किसी नए काम की शुरुआत आप कर सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में भी सफल होंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ होगा।

वृषभ राशि के जातकों को होगा धनलाभ

वृषभ राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।इनकम के नए सोर्स खुलेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि का जीवन होगा खुशहाल

धनु राशि के जातकों का जीवन भी खुशियों से भरा होगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन घर में होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान खूब फायदा होगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। सफलता के प्रबल योग भी बन रहे हैं।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो ज्योतिष मान्यताओं, पंचांग, ग्रंथो और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की गारंटी भी नहीं लेता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews