Hindi News

 दैत्यों के गुरु शुक्र इन 4 राशियों को बनाएंगे धनवान, रक्षाबंधन पर चाल बदलकर खोलेंगे बंद किस्मत का ताला

Published:
शुक्र नक्षत्र पद गोचर करेंगे। रक्षाबंधन से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। किस्मत का साथ मिलेगा सफलता के द्वार खुलेंगे। आइए जानें किन लोगो पर धन-वैभव के दाता की कृपा बरसेगी?
 दैत्यों के गुरु शुक्र इन 4 राशियों को बनाएंगे धनवान, रक्षाबंधन पर चाल बदलकर खोलेंगे बंद किस्मत का ताला

रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त को धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) अपनी चाल बदलने वाले हैं। नक्षत्र पद गोचर करेंगे। इसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जातकों पर पूरे चार दिन असुरों के गुरु शुक्रदेव मेहरबान रहेंगे। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, समृद्धि, सुंदरत, धन इत्यादि का प्रतीक माना गया है।

दरअसल, शुक्र 9 अगस्त शनिवार को शाम 6:00 बजे आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। जिसका स्वामी गुरु है और यह मीन राशि में आता है। धन के दाता यहां 12 अगस्त तक विराजमान रहने के बाद पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को खूब फायदा होगा। आइए जानें किन-किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?

रक्षाबंधन का महत्व 

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व होता है। यह भाई- बहन के अटूट और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उनके लिए मंगल कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। शुक्र के चाल  बदलने से यह दिन और भी खास होगा।

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र (Shukra Gochar 2025)

वृषभ राशि:– शुक्र की यह चाल वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली है। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। सही समय पर आप टारगेट पूरा करने में सफल होंगे। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग भी बना रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस दौरान मुनाफा होगा। सेहत को भी खूब लाभ होगा। लंबी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि:– वृश्चिक राशि के जातकों का जीवन खुशहाल होने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लग्जरी आइटम की खरीदारी हो सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इनकम में भी बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आय  में वृद्धि होगी ,लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग आपको हर काम में मिलेगा। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल है।

मकर राशि:– मकर राशि के जातकों का भाग्योदय भी शुक्र करने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। आप हर काम सही समय पर पूरा कर पाएंगे, जो भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

आर्द्रा नक्षत्र के बारे में भी जान लें 

इस नक्षत्र का स्वामी माया विग्रह राहु है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर  नक्षत्र 4  पदों में विभाजित होता है और सभी पदों का स्वामित्व अलग-अलग ग्रहों के पास होता है। चतुर्थ पद के स्वामी गुरु हैं, यह मीन राशि में आता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। जातक चतुर और समझदार होते हैं। मनोविज्ञान, ज्योतिष, रिसर्च और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने की क्षमता रखते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, ग्रंथों, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता। इन बातों के सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करता। योग्य विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews