Hindi News

12 अगस्त से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जीवन होगा खुशहाल

Published:
शुक्र गुरु के नक्षत्र में गोचर करके कई राशियों के लिए सफलता के द्वार खोलने जा रहा है। इनकम में वृद्धि होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। कई परेशानियाँ दूर होगी। आइए किन लोगों का भाग्य दैत्यों के गुरु चमकाएंगे?
12 अगस्त से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जीवन होगा खुशहाल

शुभ ग्रहों की गिनती में दैत्यों के गुरु शुक्र को भी शामिल किया गया है। इस ग्रह को भौतिक और सामाजिक सुख का कारक माना जाता है। तुला और वृषभ राशि में पर इनका शासन होता है। वहीं उच्च राशि मीन और नीच राशि कन्या है। शुक्र पूर्वार्फाल्गुनी, पूर्वाषाढा और भरणी नक्षत्र के स्वामी हैं। 11 अगस्त को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश (Shukra Gochar) करने जा रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

कुंडली में शुक्र की शुभ की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति का रूप-रंग सुंदर होता है, लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। जातकों को दीर्घायु का वरदान मिलता है। चित्रकला, नृत्य, संगीत जैसे क्षेत्रों में रुचि उत्पन्न होती है। जीवन खुशहाल होता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। वहीं इनकी स्थिति कमजोर होने से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कष्ट होते हैं। कारोबार और करियर पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानें बृहस्पति के नक्षत्र में शुक्र के गोचर से किन-किन लोगों को फायदा होने वाला है?

पुनर्वसु नक्षत्र का महत्व और प्रभाव 

इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं। इसके तीन चरण मिथुन राशि में होते हैं। वही एक चरण कर्क राशि में होता है। इस नक्षत्र में लोगों को जन्मे लोग दयालु, ज्ञानी। बुद्धिमान और धार्मिक होते हैं। यह ऐसे लोग न्यायप्रिय और परोपकारी भी होते हैं। कोई भी कम सोच विचार के बाद करते हैं। पढ़ाई में हमेशा आगे रहना पसंद करते हैं। पैसों का बचत करना इसकी आदत होती है।

इन राशियों पर का भाग्य चमकाएंगे दैत्यों के गुरु शुक्र

  • मिथुन राशि:– जातकों को शुक्र अगस्त में धनवान बनने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी। अटके हुए काम संपन्न होंगे।  परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
  • कन्या राशि:- इन लोगों के लिए शुक्र इस दौरान सफलता के द्वार खोलने जा रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी, मुनाफा भी बढ़ेगा। कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा।
  • तुला राशि:– तुला राशि के जातकों को भी इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र में अच्छी खबर मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने वाला है। बिजनेस का विस्तार होगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य मध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों का दावा नहीं करता। सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता। योग्य विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।) 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews