वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra) को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस ग्रह को कला, रचनात्मकता, सौंदर्य, आकर्षण, धन-समृद्धि, कारोबार, भौतिक और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है। इसकी स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। ऐसे लोग क्रिएटिव होते हैं और कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं ग्रह की कमजोर स्थिति सेहत, वैवाहिक और प्रेम संबंधों में समस्याओं का कारण बन सकती है। आर्थिक परेशानियां भी उत्पन्न कर सकती है।
शुक्र समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। 2025 के अंतिम महीने में असुराचार्य तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कई लोगों को इस दौरान खूब फायदा होगा। ऐसे ही भाग्यशाली राशियों के बारे में बताया गया है।
कब-कब होगा शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन? (Shukra Gochar)
पहला नक्षत्र गोचर:- शुक्र का पहला नक्षत्र परिवर्तन 9 दिसंबर को होने वाला है। इस दिन असुराचार्य ज्येष्ठ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह वैदिक ज्योतिष का 18वां नक्षत्र है, जो वृश्चिक राशि में आता है इसका स्वामी ग्रह बुध और देवता इंद्रदेव हैं।
दूसरा नक्षत्र गोचर:- दिसंबर महीने की 20 तारीख शुक्र दूसरी बार नक्षत्र बदलेंगे। इस दिन शुक्र मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जो ज्योतिष शास्त्र का 19वां नक्षत्र है। इस पर मायावी विग्रह केतु का शासन होता है।
तीसरा नक्षत्र गोचर:- शुक्र का तीसरा नक्षत्र परिवर्तन 30 दिसंबर को होगा। इस दिन धन और वैभव के दाता अपने ही नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र धनु राशि में फैला हुआ है। इसे शक्ति और वित्तीय लाभ का प्रतीक माना जाता है।
इन राशियों को होगा सबसे अधिक लाभ
वृषभ राशि:- इन लोगों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए सभी काम संपन्न होंगे। आप इस दौरान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए ही फायदेमंद साबित होगा। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूत होने वाला है। किस्मत आपका साथ देगी। तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। सेहत को भी दौरान फायदा होने वाला है।
वृश्चिक राशि:- इन लोगों के लिए शुक्र दिसंबर में सफलता के दरवाजे खोलेंगे। हर काम में फायदा होगा। छात्रों के लिए समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। लग्जरी आइटम की खरीदारी होगी। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में को पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।
मीन राशि:- इन जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। सफलता के प्रबल योग भी बन रहे है। बिजनेस से जुड़े लोग इस दौरान कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होगी।
(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के आधार पर महत्वपूर्ण फैसले की सलाह नहीं देता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)






