कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद अब तृणमूल कांग्रेस यानि टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।
ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि सभी धर्म, सभी जाति को सम्मान देते हुए 294 सीटों का उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने जा रही हूं, लेकिन ममता ने अभी 291 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, बाकी तीन सीटें गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए छोड़ दिया है।
भवानीपुर से ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी
बता दें कि भाजपा ने सोमवार को बंगाल में अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें इसमें शुभेंदु अधिकारी का भी नाम था। उन्हें नंदीग्राम सीट से उतारा गया है, जहां से उन्होंने पिछली बार ममता बनर्जी को हराया था। इसके अलावा भवानीपुर से भी वह मुकाबले में उतरे हैं, जहां से फिलहाल ममता बनर्जी विधायक हैं। अब ममता बनर्जी ने भी ऐलान कर दिया है कि वह खुद भवानीपुर से ही उतरेंगी। यानि की अब साफ हो चुका है कि भवानीपुर में इस बार का मुकाबला दो दिग्गजों के बीच होने वाला है।
ममता का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला
ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर हमला बोल रहीं हैं। हाल ही में चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी बंगाल का दौरा किया था और कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मतदाआ सूची से संबंधित आंकड़े प्रदर्शन किए थे। वहीं ममता ने हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। यदि राज्य में कोई भी अप्रिय घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और भाजपा की ही रहेगी।
पूरा खेल चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कर रहा है। अच्छा तो यही होगा कि वह सीधे तौर पर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार भी करे। इस तरह ममता बनर्जी ने संकेत दे दिए हैं कि वह चुनाव आयोग पर भी सीधे निशाना साधेंगी।
बंगाल चुनाव का शेड्यूल
चुनाव आयोग के अनुसार, बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण: 23 अप्रैल 2026 और दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। वहीं परिणाम की बात करें तो चुनाव की नतीजे 4 मई 2026 को सामने आएंगे।
TMC के 291 उम्मीदवारों के नाम की सूची
Under the leadership of our Hon’ble Chairperson Smt. @MamataOfficial, and the guidance of National General Secretary Shri @abhishekaitc and State President Shri Subrata Bakshi, we are pleased to announce the full list of candidates for the upcoming West Bengal Legislative… pic.twitter.com/KOXzZ29YXz
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 17, 2026
Announcement of the candidate list for the 2026 Assembly elections | ২০২৬ বিধানসভা নির্বাচনের প্রার্থী তালিকা ঘোষণা পর্বে https://t.co/SzCvvTsNwh
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 17, 2026





