Hindi News

13 जून से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Published:
शुक्र जून में खुद के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। कष्ट दूर होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें किन लोगों के लिए दैत्यों के गुरु की यह चाल शुभ साबित होगी?
13 जून से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे सारे बिगड़े काम

शुक्र असुरों के गुरु हैं, लेकिन मनुष्य के जीवन में इस ग्रह (Shukra Gochar 2025) का बेहद ही खास महत्व होता है। जिसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उसव्यक्ति पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। भौतिक सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। भोग विलास, वैवाहिक सुख और शोहरत इत्यादि की प्राप्ति होती है।

दैत्यों के गुरु शुक्र को धन, सुख-सुविधा, सुंदरता, रोमांस, कला, प्रतिभा इत्यादि का कारक माना जाता है। इन्हें वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र को को भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। जून का महीना बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि धन के दाता अपने नक्षत्र भरणी में प्रवेश करने जा रहे हैं। 13 जून रात 9:21 बजे परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय शुभ किसी के लिए अशुभ साबित होगा। आइए जानें इस दौरान किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों केपर भी शुक्र की खास कृपा बरसने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews