Hindi News

मार्च में वक्री होंगे शुक्र, चलेंगे उल्टी चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुशहाल होगा जीवन 

Published:
शुक्र की उल्टी चाल कई राशियों का भाग्योंदय करेगी। धनलाभ और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानें किन लोगों के लिए असुरों के गुरु की वक्री चाल शुभ रहेगी?
मार्च में वक्री होंगे शुक्र, चलेंगे उल्टी चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुशहाल होगा जीवन 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन और वैभव का दाता माना गया है। असुरों के गुरु होने के बावजूद इन्हें मां लक्ष्मी का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति का जीवन सुख और समृद्धि से भरा होता है। सफलता के योग बनते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में वक्री (Shukra Gochar 2025) होने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए शुक्र की यह चाल लाभकारी सिद्ध होगी। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र की उल्टी चाल लाभकारी साबित होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर के लिए यह समय शुभ साबित होगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।  कारोबार में भी मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का वक्री होना अनुकूल रहेगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होगी।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों पर शुक्र मेहरबान रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। जातकों का रुझान आध्यात्मिकता आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेगा। इनकम में वृद्धि होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।) 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews