Hindi News

अगले हफ्ते जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, पीएम मोदी के दौरे पर टिकीं करोड़ों किसानों की निगाहें

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
PM KISAN: पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है, जिसके आधार पर 22वीं किस्त मार्च 2026 में आने की पूरी संभावना है।
अगले हफ्ते जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, पीएम मोदी के दौरे पर टिकीं करोड़ों किसानों की निगाहें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों का जल्द इंतजार खत्म हो सकता है। अगले हफ्ते योजना की 22वीं किस्त जारी हो सकती है। खबर है कि 13 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी असम दौरे पर रहेंगे, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस यात्रा के दौरान पीएम 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार द्वारा अभी तक अगली किस्त की फाइनल तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान योजना में मिलते है सालाना ₹6,000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। नियम के अनुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय मार्च 2026 में पूरा हो रहा है। पिछले वर्षों की किस्तों के समय को देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। हालांकि किस्त की तारीख केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही तय मानी जाएगी।

ई-केवाईसी समेत ये दस्तावेज जरूरी

  • e-KYC: केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। आप इसे पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • भू-लेखों का सत्यापन (Land Seeding): बैंक खाते और आधार के साथ आपकी जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना जरूरी है। ‘No’ स्टेटस होने पर पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • आधार और बैंक खाता लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए।
    फार्मर रजिस्ट्री: अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं।
  • ​किसान आईडी (Farmer ID): कुछ राज्यों (जैसे यूपी, राजस्थान, एमपी) में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान आईडी’ को अनिवार्य किया जा रहा है, हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए मुख्य फोकस e-KYC पर ही है।

ये हैं योजना के लिए अपात्र

  • ​संस्थागत भूमिधारक (Institutional Landholders)।
  • ​संवैधानिक पदों पर रहे या वर्तमान में कार्यरत व्यक्ति।
  • ​पूर्व और वर्तमान मंत्री, सांसद, विधायक या नगर निगमों के महापौर।
  • ​केंद्र/राज्य सरकार के सेवानिवृत्त या कार्यरत कर्मचारी (ग्रुप डी/चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर)।
  • ​₹10,000 से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले पेंशनभोगी।
  • ​अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर (Income Tax) देने वाले व्यक्ति।
  • पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए आदि।

हेल्पलाइन नंबर्स: किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना: कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
  • स्टेप 6: प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews