होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र के रास्ते होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें 5 से 30 मार्च के बीच अलग-अलग रूट से चलाई जाएंगी। आइए जानते हैं इन सभी स्पेशल ट्रेनों का रूट-शेड्यूल विस्तार से…
5 से 30 मार्च के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट
- गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल हर गुरूवार को 05.03.2026 से 26.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल हर रविवार को 08.03.2026 से 29.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03239 पटना-नई दिल्ली स्पेशल प्रतिदिन 05.03.2026 से 15.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल हर गुरूवार को 05.03.2026 से 26.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल हर सोमवार और बुधवार को 09.03.2026 से 30.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03249/03250 राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन।
- गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को 02.03.2026 से 14.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल हर मंगलवार को 10.03.2026 से 31.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल हर शुक्रवार को 06.03.2026 से 27.03.2026 तक ।
- गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 06.03.2026 से 15.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल हर सोमवार, मंगलवार, शुक्र, और शनिवार को 09.03.2026 से 17.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल हर मंगलवार, शुक्र, शनि और रविवार को 06.03.2026 से 15.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल हर मंगलवार को 10.03.2026 से 24.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल हर शनिवार को 07.03.2026 से 04.04.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल हर गुरूवार को 10.03.2026 से 24.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल हर रविवार को 09.03.2026 से 30.03.2026 तक।
10 मार्च से आगरा कैंट-उधना-आगरा कैंट विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 01907 आगरा कैंट से 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार चार फेरे लगाएगी और शाम 6:45 बजे रवाना होकर फतेहपुर सीकरी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और वड़ोदरा होते हुए दोपहर 1:25 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01908 उधना से प्रत्येक बुधवार 11 मार्च से 1 अप्रैल तक दोपहर 3:25 बजे पर चलेगी और सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 से 2 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल
गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 8 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर अगले दिन 9.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
गोंडा जंक्शन से होकर चलेगी ये भी होली स्पेशल
- किशनगंज-लालकुआं होली विशेष ट्रेन (05741/05742) 5 से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार किशनगंज से चलेगी और वापसी में 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार संचालित होगी। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते गोंडा जंक्शन पर सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी तथा वापसी में शाम 06:15 बजे गोंडा से होकर गुजरेगी।
- छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष ट्रेन (05071/05072) 2 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार तथा वापसी में तीन से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोंडा जंक्शन पर रात्रि 11:55 बजे पहुंचेगी और वापसी में रात 11:20 बजे गोंडा से गुजरेगी।
- छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन (05089/05090) 5 से 14 मार्च तक बृहस्पतिवार व शनिवार तथा वापसी में 6 से 15 मार्च तक शुक्रवार व रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 04:55 बजे गोंडा पहुंचेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।






