इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए मई 2026 परीक्षा (ICAI CA Exam May 2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इस बार उम्मीदवारों को सिटी या जोन में एग्जाम सेंटर चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इससे पहले उम्मीदवारों को सिर्फ जॉन या शहर चुने की अनुमति थी। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो चुकी है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.icai.org/ पर जाकर 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 19 मार्च 2026 है। एग्जाम सिटी और मीडियम में बदलाव करने का मौका उम्मीदवारों को 20 से लेकर 22 मार्च तक दिया जाएगा।
इतनी होगी फीस
सीए फाइनल सिंगल ग्रुप के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस लगेगी। दोनों ग्रुप के लिए शुल्क 2700 रुपये है। सीए इंटरमीडिएट कोर्स के सिंगल ग्रुप के लिए भारतीय उम्मीदवारों को 1800 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। वही दोनों ग्रुप के लिए फीस 3300 रुपये है। सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए भारतीय उम्मीदवारों को 1,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
कब होगी परीक्षा?
सीए फाइनल कोर्स मई 2026 सेशन ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 2, 4 और 6 मई को किया जाएगा। ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को होगी। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 3,5 और 7 मई को आयोजित होगी। ग्रुप-2 परीक्षा का आयोजन 9, 11 और 13 मई को होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई को होगा।
फाउंडेशन पेपर 1 और 2 के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 3 और 4 की अवधि 2 घंटे होगी। सीए इंटरमीडिएट सभी पेपर्स के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। सीए फाइनल पेपर 1 से लेकर 5 तक की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर-6 की अवधि 4 घंटे होगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आप नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर, जन्मतिथि, नेशनलिटी इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल पर ओटीपी प्राप्त होगा। इसे दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज के साइन इन करें।
- फिर आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।






