गुजरात सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसार डिपार्टमेंट और गुजरात जलापूर्ति और सीवरेज बोर्ड के तहत एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या 974 है। नर्मदा, जल आपूर्ति और कल्पसार डिपार्टमेंट में कुल 824 और गुजरात वाटर सप्लाई और सिवरेज बोर्ड में 150 पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है। प्रोबेशन का समय 5 साल होगा। आवेदन शुल्क 500 रूपये है। एससी/एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस का भुगतान करना
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। सभी कैटेगरी को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। इसमें सरकारी आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी शामिल है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवार ही इंटरव्यू में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा दो भागों में बंटा होगा- पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट-ए में कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पार्ट-बी में प्रश्नों की संख्या 150 होगी। कुल 210 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। दोनों भागों को मिलाकर उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद 49,600 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता, HRA और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “करंट एडवर्टाइजमेंट” के सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जीएसएसएसबी के ऑप्शन को चुनें।
- एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- सारी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।






