केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मिडल ईस्ट के कुछ देशों में 5 और 6 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। यह फैसला इन देशों के मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले 2 जनवरी को भी को भी कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की गई थी।
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक यह फैसला, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और ईरान जैसे देशों पर के लिए लागू होगा। भारतीय छात्रों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। शेड्यूल के मुताबिक निर्धारित तारीख पर भारत के सभी केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई तारीख जल्द घोषित होगी
नोटिस में बोर्ड ने स्पष्ट किया है की परीक्षा रद्द नहीं की गई है। नई तारीख है जल्द ही घोषित की जाएगी। बोर्ड 5 मार्च तक स्थिति की समीक्षा करेगा। इसके बाद ही 7 मार्च और इसके बाद आयोजित होने परीक्षाओं को लेकर कोई अहम फैसला लेगा। सीबीएसई ने छात्रों को झूठी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कब तक चलेगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा?
सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से ही शुरू हो चुकी हैं। दसवीं फेज-1 परीक्षा 11 मार्च को खत्म होगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल तक जारी रहेगी। 3 मार्च को कक्षा दसवीं तिब्बतन, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, भाषा मेलायु और एलिमेंट्स ऑफ़ बुक्कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित होने वाली थी। जिसे 10 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।
3 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं लीगल स्टडीज परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी। 5 मार्च को कक्षा बारहवीं साइकोलॉजी और कक्षा दसवीं सिंधी, मलयालम, ओड़िया, आसामी, कन्नड़ और कोकबोरोक का पेपर आयोजित किया जाएगा। 4 मार्च को छुट्टी रहेगी। इस दिन कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Circular_2_Pricnipals_Middle_East_Regions_03032026





