Hindi News

इस दिन आएगा ICAI CA इंटर और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, नोटिस जारी

Published:
आईसीएआई सीए इंटर और फाउंडेशन जनवरी 2026 सेशन का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। तारीख घोषित हो चुकी है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। 
इस दिन आएगा ICAI CA इंटर और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, नोटिस जारी

सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने जनवरी 2026 सेशन रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में आईसीएआई ने 2 मार्च 2026 को नोटिस जारी किया है। 8 मार्च दोपहर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://icai.nic.in/caresult/ पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिट रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

आईसीएआई फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 18 से लेकर 24 जनवरी तक दिया गया था। वहीं इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 6, 8 और 10 जनवरी को आयोजित हुई थी। ग्रुप-2 परीक्षा 12, 17 और 31 जनवरी को किया गया था। उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होगा। सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 1 मार्च 2026 को जारी हो चुका है।

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40% प्राप्त करने होंगे। वहीं सभी विषयों को मिलाकर 50% अंक अनिवार्य होगा।  सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रत्येक विषयों में 40% अंक अनिवार्य होगा। सभी पेपर को प्रत्येक ग्रुप में सभी विषयों को मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना होगा।

सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल चार पेपर शामिल होते हैं। इसमें कुल 4 पेपर शामिल होते हैं, परीक्षा 400 अंकों की होती है। जिसमें से दो विषय सब्जेक्टिव (पेपर 1 और 2) और दो ऑब्जेक्टिव पेपर (पेपर 3 और 4) होते हैं। वही इंटरमीडिएट परीक्षा में दोनों ग्रुप में 6 पेपर होते हैं। 70% डिस्क्रिप्टिव और 30% एमसीक्यू पेपर होता है। ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में तीन-तीन पेपर्स होते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. CA इंटर/फाउंडेशन जनवरी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्कोरकार्ड में विषयवार अंक को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीए फाइनल परीक्षा रिजल्ट 

सीए फाइनल जनवरी 2026 में 7590 उम्मीदवार सफल हुए। दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया रैंक एक प्राप्त किया है। 600 में से 486 स्कोर हासिल किया है। वहीं दूसरे नंबर पर अनिरुद्ध गर्ग हैं। तीसरा स्थान ऋषभ जैन और ध्रुव देंबला ने हासिल किया। ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 5, 7 और 9 जनवरी को किया गया था।  ग्रुप 2 परीक्षा 11, 12 और 16 जनवरी को आयोजित हुई थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews