Hindi News

6 मार्च से RRB टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा, रेलवे ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। एग्जाम 6 मार्च से शुरू होगा। उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है।  
6 मार्च से RRB टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा, रेलवे ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन सीबीटी-1 परीक्षा (RRB Technician Exam 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि http://rrbranchi.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस और ईमेल के बाद ही लॉग इन करने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख पर निर्भर करेगा।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। फिलहाल 6 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी हुए हैं। टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 6, 9, 10 और 13 मार्च को देशभर की विभिन्न शहरों में किया जाएगा।

सीबीटी-1 तीन शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है। गेट क्लोजिंग टाइम सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से लेकर 2:15 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सुबह 11:15 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं 12:15 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी। 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को दोपहर 3:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

इन बातों का रखें ख्याल

प्रवेश के दौरान उम्मीदवारों का आधार सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए UIDAI सिस्टम पर आधार अकाउंट को अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह दी गई है। इसके फोटो आईडेंटिटी दस्तावेज के साथ उपस्थित होने की सलाह भी आरआरबी ने दी है। एडमिट कार्ड के वेरिफिकेशन के बाद ही किसी भी उम्मीदवार को एंट्री दी जाएगी।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी ये जानकारी 

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्मतिथि
  • हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज
  • फोटोग्राफ
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • शिफ्ट का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • जरूरी गाइडलाइंस

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 02/2025 आरआरबी टेक्नीशियन ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य में संदर्भ में इसका प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews