Hindi News

इस प्राइवेट बैंक ने बदले बैंक लॉकर से जुड़े नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू, ग्राहक जरूर जान लें

Published:
एचडीएफसी बैंक लॉकर शुल्क में बदलाव हुआ है। नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे। अलग-अलग साइज़ और क्षेत्रों के हिसाब से चार्ज देना होगा। बैंक ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया है। 
इस प्राइवेट बैंक ने बदले बैंक लॉकर से जुड़े नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू, ग्राहक जरूर जान लें

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में लॉकर से जुड़े नियमों (Bank Locker New Rules) में बदलाव किया है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं। शुल्क में 184% का इजाफा हुआ है। जिसकी जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। लॉकर चार्जेस क्षेत्र और साइज पर निर्भर करेंगे। इसमें जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है।

लॉकर के फाइनल शुल्क में 18% जीएसटी को शामिल किया गया है। सलाना लॉकर के लिए रेंट एडवांस में लिया जाएगा। बदलाव के बाद लॉकर रेंट न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 40,000 रुपये सलाना है। चार्ज को मेट्रो प्लस, मेट्रो, अर्बन, सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों के हिसाब से तय किया जाएगा। वहीं एक्स्ट्रा स्मॉल, स्मॉल, मीडियम, एक्स्ट्रा मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर की सुविधा बैंक ऑफर करता है।

स्मॉल और मीडियम लॉकर के लिए शुल्क

एक्स्ट्रा स्मॉल लॉकर की सुविधा लेने पर मेट्रो प्लस क्षेत्र के ग्राहकों को 4,000 रूपये और मेट्रो शहर के ग्राहकों को 3,300 रुपये शुल्क देना होगा। अर्बन और सेमी अर्बन क्षेत्र के लिए शुल्क 2,200 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। स्मॉल साइज के लॉकर की सुविधा के लिए मेट्रो प्लस क्षेत्र में शुल्क 7,500 रुपये, मेट्रो शहरों में 5,000 रुपये, अर्बन क्षेत्र में 4,000 रुपये और सेमी अर्बन क्षेत्र में 3,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्मॉल साइज लॉकर की फीस 2,000 रुपये है।

मीडियम साइज के लॉकर के लिए मेट्रो प्लस क्षेत्र के ग्राहकों को 12,500 रुपये, मेट्रो क्षेत्र के ग्राहकों को 10,000 रुपये, अर्बन क्षेत्र के ग्राहकों को 7,500 रुपये, सेमी अर्बन वालों को 5,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को 4,000 रुपये शुल्क देना होगा। एक्स्ट्रा मीडियम लॉकर के लिए मेट्रो प्लस ग्राहकों को 15,000 रुपये और मेट्रो शहरों के ग्राहकों को 12,500 रुपये शुल्क देना। अर्बन क्षेत्रों में शुल्क 8,000 रुपये, सेमी अर्बन क्षेत्रों में 5,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 4,000 रुपये सलाना है।

लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर शुल्क 

लार्ज लॉकर की सुविधा के लिए मेट्रो प्लस क्षेत्र की फीस 20,000 रुपये, मेट्रो शहरों के लिए 15,000 रूपये, अर्बन क्षेत्र के लिए 10,000 रुपये, सेमी अर्बन क्षेत्र के लिए 8,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 6,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर की सुविधा के लिए मेट्रो प्लस क्षेत्रों में 40,000 रुपये, मेट्रो शहरों में ग्राहकों को 20,000 रुपये, अर्बन क्षेत्र के ग्राहकों को 15,000 रुपये और सेमी अर्बन क्षेत्र के ग्राहकों को 10,000 रुपये शुल्क देना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए शुल्क 8,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

यहाँ चेक करें लॉकर चार्ज

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews