उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती (2026) की अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5 अप्रैल 2026 तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है।
UPSSSC Recruitment 2026
संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ
पद का नाम: फार्मासिस्ट
कुल पद: 560
पदों का विवरण
- सामान्य के लिए 224 पद
- एससी के लिए 118 पद
- एसटी के लिए 11 पद
- अन्य के लिए 151 पद
- ईडब्ल्यूएस के लिए 56 पद
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो और स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड होना चाहिए। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET) का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसी के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और लिखित परीक्षा
सैलरी: लेवल-05 वेतनमान (न्यूनतम) 5200, वेतनमान अधिकतम: 20200, ग्रेड पे-2800/-
आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए 25/- रुपये फॉर्म फीस तय की गई है। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- यहां ‘Pharmacist Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- 25 की फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंट निकालकर रख लें।
UPSSSC Pharmacist Recruitment notification






