आरआरबी ग्रुप डी यानि लेवल 1 पदों पर भर्ती (RRB Group D Recruitment 2026) को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2 मार्च को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 9 मार्च 2026 रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख अब 4 मार्च नहीं बल्कि 11 मार्च 2026 है।
उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 12 से लेकर 21 मार्च तक दिया जाएगा। इससे पहले करेक्शन विंडो 5 मार्च से लेकर 14 मार्च तक खुलने वाला था। निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल में अपने स्क्राइ की जानकारी 22 मार्च से लेकर 26 मार्च 2026 के बीच अपलोड करनी होगी।
इतने पद खाली
रेलवे ने इस साल ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। वेस्टर्न रेलवे में 3148, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में 974, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज में 1183, साउथ सेंट्रल रेलवे में 90, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जबलपुर में 1147, भुवनेश्वर जॉन में 803, नई दिल्ली जोन में 3537, साउदर्न रेलवे चेन्नई में 1036, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में 1196 और गुवाहाटी में 1776 पद खाली हैं।
ईस्टर्न रेलवे कोलकाता या मेट्रो कोलकाता में 1173, सेंट्रल रेलवे मुंबई में 1979 ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर में 993, साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में 949, साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद में 1012 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर में 1199 पद खाली हैं।
चयन प्रक्रिया और पात्रता
ग्रुप डी पदों के लिए दसवीं पास या आईटीआई योग्यता या समकक्ष या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होल्डर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। योग्यता के लिए कट ऑफ डेट 1 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की आधार पर होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी/एसटी/ बीसी/ महिला/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। जनरल साइंस और गणित से संबंधित 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से जुड़े 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी।
02_15_47pm4faf1ef3e28079bc03982f88d6c1f407 (1)





