Hindi News

मित्र के घर में शुक्र करेंगे प्रवेश, इन 5 राशियों की होगी चांदी, 26 दिनों तक बरसेगा पैसा, खुलेंगे भाग्य के द्वार, बढ़ेगी पद-प्रतिष्ठा

Published:
शुक्र जुलाई में मित्र ग्रह के घर में गोचर करेंगे। कई राशियों के यह समय वरदान के समान होगा। जीवब में खुशियों का आगमन होगा। हर क्षेत्र में बंपर लाभ होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए धन के दाता की यह चाल अनुकूल रहेगी?
मित्र के घर में शुक्र करेंगे प्रवेश, इन 5 राशियों की होगी चांदी, 26 दिनों तक बरसेगा पैसा, खुलेंगे भाग्य के द्वार, बढ़ेगी पद-प्रतिष्ठा

शुक्र और बुध दोनों एक दूसरे के मित्र हैं। इन दोनों ग्रहों का मिलन अत्यंत ही शुभ माना जाता है। शुक्र दैत्यों के गुरु हैं, इन्हें धन, समृद्धि, प्रेम इत्यादि का कारक माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध करियर, बिजनेस, बुद्धि, ज्ञान इत्यादि क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। जुलाई में असुरों के गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामितत्व बुध को प्राप्त है। इस गोचर का   प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा।

26 जुलाई को शुक्र स्वराशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश (Shukra Gochar 2025) करेंगे। 26 दिनों तक यहाँ विराजमान रहेंगे। इस दौरान कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता के योग बनेंगे। धन-समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है। आइए जानें किन लोगों का भाग्योदय होने वाला है?

इन राशियों का साथ देगा भाग्य 

  • मेष राशि- जातकों के लिए यह शुभ रहेगा। शुक्र मेहरबान रहेंगे। साहस और धैर्य में वृद्धि होगी। आप अपना टारगेट सही समय पर पूरा कर पाएंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में भी मुनाफा होगा। तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं।
  • वृषभ राशि- इन लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इनवेस्टमेंट पर लाभ होगा। संपत्ति और धन में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत दुरुस्त रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
  • मिथुन राशि– जातकों को खूब धनलाभ होगा। वेतन में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। बिगड़े काम भी बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • कन्या राशि– जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सफलता के द्वार खुलेंगे। लड़ाई-झगड़े खत्म होते है। प्रेमियों को भी लाभ होगा। इनकम में वृद्धि होगी।
  • कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए भी शुभ की यह चाल शुभ साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेगी। वेतन बढ़ सकता है।

सावधान रहें ये लोग 

मीन राशि के जातकों को रिलेशनशिप में परेशानी हो सकती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव होगा। मकर राशि के जातकों को पैसों से जुड़ी मुश्किलें हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। जॉब में भी बदलाव होगा। वृश्चिक राशि राशि के जातकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। खर्चों पर काबू रखें। तुला राशि वालों को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष सिद्धांतों, पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews