Hindi News

फरवरी में शुक्र 3 बार बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और प्यार!

Last Updated:
फरवरी में शुक्र तीन बार अपनी चाल बदल बदलेंगे। सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा। कई लोगों को लाभ हो सकता है। तरक्की के योग भी बन सकते हैं। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा?
फरवरी में शुक्र 3 बार बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और प्यार!

ज्योतिष गणना के मुताबिक फरवरी का महीना बेहद ही खास होंने वाला है। शुक्र तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। दो बार नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन (Shukra Gochar) करेंगे। 6 फरवरी को दैत्यों के गुरु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां 2 मार्च तक संचरण करते रहेंगे। वहीं 11 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र में शुक्र का गोचर होगा। 22 फरवरी को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करेंगे और यहां 4 मार्च तक भ्रमण करते रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में कला, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, व्यक्तित्व इत्यादि को प्रभावित करता है। इसकी स्थिति शुभ होने से दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। लव लाइफ अच्छी रहती है। धन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आइए शुक्र की तीनों चाल से किन लोगों सबसे अधिक लाभ होगा?

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की तीनों चाल लाभकारी साबित हो सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। मान-सामान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से भी ज्यादा मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर भी शुक्र की खास कृपा बरसेगी। इस ग्रह का नक्षत्र और राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त हो सकती है। कोर्ट- कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन-समृद्धि में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। विवाह में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में भी बढ़ोत्तरी और कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर भी असुरों के गुरु शुक्र मेहरबान रहेंगे। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते और भी मजबूत हो सकते हैं। कारोबार और करियर दोनों में लाभ हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिल सकती है। जीवन में आ रही कई परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। इस दौरान रिलेशनशिप भी अच्छी रहेगी। विदेश जाकर काम करने या पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की गारंटी भी नहीं लेता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews