Hindi News

होली के दिन शुक्र बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा फायदा!

Published:
होली का दिन खास होने वाला है। शुक्र शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिससे कई राशियों को लाभ हो सकता है। भाग्य भी साथ देगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है?
होली के दिन शुक्र बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा फायदा!

धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) हर 13 दिनों में अपना नक्षत्र बदलते हैं। इस साल की होली (Holi 2026) बेहद ही खास होने वाली है। क्योंकि असुरों के गुरु नक्षत्र गोचर करेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। शुक्र की चाल जातकों के जीवन को नकारात्मक और सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। कई लोगों के लिए सफलता और धन लाभ के योग बनते हैं। वहीं कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

4 मार्च को शुक्र पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश (Shukra Gochar) करेंगे। जिसका स्वामी कर्मफल दाता शनि को माना जाता है। वहीं इस नक्षत्र का संबंध मीन राशि से होता है। इसमें में लोग दयालु, बुद्धिमान और शांत स्वभाव के होते हैं। आइए जानें किन लोगों को शुक्र के इन नक्षत्र गोचर से लाभ हो सकता है?

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। सुख और समृद्धि में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। मनोकामनाओं की पूर्ति भी हो सकती है। धन संकजी करने में आपको सफलता मिल सकती है। खर्चों में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल साबित हो सकता है

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी दौरान लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। विदेश जाकर काम करने का सपना भी पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति की संभावनाएं भी हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। करियर से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप इस दौरान अपना लक्ष्य पूरा करने में भी सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को भी दौरान फायदा हो सकता है। लंबी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

होली का महत्व 

इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इसका बेहद ही विशेष महत्व होता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। मिठाइयां और उपहार भी बांटते हैं।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसज उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों का दावा करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews