Hindi News

शुक्र चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में करेंगे गोचर, मिलेगी धन-समृद्धि 

Published:
शुक्र बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करके कई राशियों के जीवन में खुशहाली लाएंगे। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। 13 दिनों तक बंपर लाभ होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। आइए जानें किन लोगों की की किस्मत चमकने वाली है?
शुक्र चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में करेंगे गोचर, मिलेगी धन-समृद्धि 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) को काम और सुख का कारक माना जाता है। इसकी शुभ स्थिति होने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। सच्चा प्यार मिलता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। सुंदरता, भोग विलास और दांपत्य जीवन पर भी इसकी हर एक चाल का असर पड़ता है। शुक्र 2026  में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका स्वामी गुरु को माना जाता है। यह संयोग फरवरी महीने में बनने वाला है।

बृहस्पति के नक्षत्र में शुक्र का गोचर (Shukra Gochar 2026)_ सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। कई लोगों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। केवल कारोबार में नहीं बल्कि करियर में भी तरक्की के योग बनेंगे। भाग्योदय होने के साथ-साथ धन और समृद्धि की प्राप्ति भी होगी। आइए जानें धन के दाता और असुरों के गुरु किन लोगों की किस्मत चमकाने वाले हैं?

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।  नया घर और वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबार में भी फायदा होने वाला है। सफलता के द्वारा भी खुलने वाले हैं। प्रमोशन मिल सकता है। इनकम में भी वृद्धि होगी। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। अटका हुआ पैसा भी वापस आएगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों पर भी दैत्यों के गुरु शुक्र मेहरबान रहेंगे। 13 दिनों  का समय उनके लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। धन और हेल्थ से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर भी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। विदेश जाकर काम करने का सपना पूरा हो सकता है। करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। परीक्षा में आपका परफॉर्मेंस सुधरेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। लड़ाई झगड़ा खत्म होगा। बिजनेस का विस्तार होगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। जॉब और कैरियर में तरक्की देखने को मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कोई भी नई शुरुआत के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews