Hindi News

रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का गोचर पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी कमाई, करियर में होगा लाभ

Published:
रोहिणी नक्षत्र दैत्यों के गुरु शुक्र का नक्षत्र गोचर कई राशियों की टेंशन दूर कर सकता है। खुशियों का कारण बन सकता है। करियर और कारोबार में तरक्की के योग भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों 13 दिनों तक भाग्य का साथ मिलेगा?
रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का गोचर पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी कमाई, करियर में होगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु होने के बावजूद शुक्र (Shukra) को शुभ ग्रहों की गिनती में शामिल किया जाता है। इसकी स्थिति लोगों के जीवन में धन, समृद्धि, प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाने का काम करती है। जिन लोगों पर असुराचार्य की कृपा रहती है। उन्हें धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे लोग हर काम में सफलता भी प्राप्त करते हैं। जीवन भी खुशहाल होता है। धन-अन्न की कभी कमी नहीं सताती।

शुक्र को नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar 2026) करने में 13 दिन का समय लगता है। 2026 में यह ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। जो ज्योतिष शास्त्र का चौथा नक्षत्र है। इसका संबंध वृषभ राशि से होता है। वहीं इसके स्वामी चंद्रमा है। शुक्र और चंद्रमा दोनों को ही एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। लेकिन इस नक्षत्र गोचर से कई राशियों के जीवन में बहार आ सकती है।  भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खूब फायदा होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए अच्छे दिन शुरू होंगे?

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का गोचर वरदान के समान होगा। हर क्षेत्र में लाभ ही लाभ होगा।  प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। तरक्की के प्रबल योग भी बन रहे हैं। किसी भी नई योजना या  काम को शुरू करने पर सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।  रुके हुए काम भी पूरे होंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। किस्मत का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यो दय के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भूमि और संपत्ति की प्राप्ति होगी। जीवन खुशहाल होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार का माहौल भी सकारात्मक होगा। बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल शुभ साबित होगी। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में ट्रांसफर और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इनकम में भी इजाफा होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस का विस्तार भी हो सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे।  पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में फायदा होगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है, भ्रम या अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं। भविष्यवाणियों की गारंटी एमपी ब्रेकिंग न्यूज नहीं लेता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता का दावा करता है। इनके आधार पर जीवन के जरूरी निर्णय न लें। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews