Hindi News

मीन राशि में शुक्र करेंगे गोचर, बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 3 राशियाँ होंगी मालामाल

Published:
मीन राशि में शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। धन और पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्या खत्म होगी। आर्थिक लाभ होगा। बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। आइए जानें किन लोगों पर असुरों के गुरु अपनी कृपा बरसाएंगे?
मीन राशि में शुक्र करेंगे गोचर, बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 3 राशियाँ होंगी मालामाल

शुक्र का गोचर मेष राशि में

खगोल विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्र (Shukra) का खास महत्व है। इसकी हर चाल जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है। शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है।  कुंडली में इसकी स्थिति कमजोर होने से सौंदर्य और आकर्षक में कमी आती है। दांपत्य जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी और सुख सुविधाओं का अभाव भी होता है। वहीं इसकी शुभ स्थिति किसी भी व्यक्ति को धनवान और सफल बना सकती है।

वर्ष 2026 में शुक्र कई बार अपनी चाल बदलेंगे। मीन राशि में भी गोचर (Shukra Gochar 2026) करेंगे। इस दौरान सूर्य और शनि दोनों के साथ युति बनाएंगे। इस दुर्लभ संयोग का सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा। जीवन में नकारात्मक और सकारात्मक बदलाव आएंगे। कई लोगों के लिए यह समय वरदान के समान रहने वाला है। 26 दिनों तक किस्मत का साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आइए जानें कहीं इन भाग्यशाली राशियों की सूची में कहीं आप भी तो शामिल नहीं है?

इन 3 राशियों को होगा लाभ 

धनु राशि:- शुक्र का गोचर इन  जातकों के जीवन में बहार ला सकता है। करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। वर्कप्लेस पर पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी में बदलाव भी होंगे, जो आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा। घर में शुभ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। 

कुंभ राशि:– इन लोगों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। जीवन खुशनुमा और आरामदायक होगा। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होगा। निवेश के पर भी मुनाफा बढ़ेगा  लव लाइफ इस दौरान अच्छी रहने वाली है। दांपत्य जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अटका हुआ पैसा भी रिटर्न आ सकता है।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल  सफलता और धन लाभ के द्वारा खोलेगी। लग्जरी आइटम की खरीदारी हो सकती है। इनकम में वृद्धि होगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत को भी फायदा होगा। लंबी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आएगा।

शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए क्या करें?

शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें। भोग के रूप में खीर अर्पित करें। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी साबित हो सकता है।  इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण को माखन- मिश्री का भोग लगाए।  शिवजी पर सफेद रंग के फूल अर्पित करें।  शुक्रवार के दिन दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र, घी, मिठाई, दूध और अन्य सफेद वस्तुओं का दान करें। हीरा, ओपल, जरकन जैसे रत्न को धारण करना भी शुभ साबित हो सकता है। घर में साफ सफाई का खास ख्याल रखें। स्त्रियों का सम्मान करें।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और पौराणिक ग्रंथों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है, न कि भ्रमण और अंधविश्वास फैलाना। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की कोई गारंटी भी नहीं लेता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews