भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दर्शकों के बीच एक फेमस चेहरा हैं। अपने शानदार क्रिकेट से वह हमेशा लोगों का दिल जीत लेते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल जिंदगी भी चर्चा का हिस्सा रहती है। वह क्या कर रहे हैं क्या नहीं इस बात पर फैंस का काफी ध्यान रहता है।
अब एक बार फिर विराट कोहली चर्चा में आ गए हैं। इस बार वो अपने किसी मैच या बिजनेस की वजह से नहीं बल्कि इंस्टाग्राम एक्टिविटी की वजह से चर्चा में आए हैं। पिछली बार जब उन्होंने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की थी तब जमकर बवाल मचा था। उस वक्त उन्होंने सारा ठीकरा इंस्टाग्राम एल्गोरिदम पर फोड़ दिया था। अब एक बार फिर उनके अकाउंट से ऐसा कुछ हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चलिए जानते हैं कि आखिरकार पूरा मामला क्या है।
विराट ने किसका फोटो किया लाइक
अवनीत कौर के पास विराट कोहली ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर लाइक कर दी है, जो चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने जर्मन ब्लॉगर लेजला की फोटो लाइक की है। सबसे खास बात यह है कि इसे इसी साल 30 जनवरी को पोस्ट किया गया था। इसमें ब्लॉगर स्काई ब्लू रंग की वन पीस ड्रेस में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर को विराट ने खुद लाइक किया है या फिर कोई तकनीकी गड़बड़ हुई है। इस बारे में अब तक क्रिकेटर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
फैन ने किए मजेदार कमेंट
ब्लॉगर की तस्वीर पर विराट का लाइक देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “अकाय के हाथ से फोन ले लो भाभी लगता है वह गलती से लाइक कर देता है।” एक ने कहा “भाभी आप नाराज मत होना उनका फोन गलती से लेकर मैंने लाइक कर दिया था।” एक ने कहा “अब तो इस एल्गोरिदम का कुछ करना पड़ेगा।”
अवनीत मामले पर विराट ने दी थी सफाई
इसके पहले जब विराट कोहली के अकाउंट से अवनीत कौर की पोस्ट लाइक हुई थी तब इंटरनेट पर खूब मजाक बनाया गया था। जब यह खबर वायरल हुई तो विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखकर सफाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि “मैं यह क्लियर करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड स्क्रोल कर रहा था तो ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरेक्शन को रिकॉर्ड कर लिया होगा। इसके पीछे मेरा कोई इंटेंशन नहीं था। मैं ये गुजारिश करता हूं कि बेवजह की अटकलें ना लगाई जाए।”






