Hindi News

3 राशियों का भाग्य चमकाएगा शुक्रादित्य राजयोग! खुलेंगे सफलता के नए द्वार, पद-पैसा और प्रतिष्ठा

Written by:Pooja Khodani
Published:
शुक्रादित्य राजयोग को ज्योतिष में महत्वपूर्ण बताया गया है। यह सूर्य और शुक्र ग्रह की युति से बनने वाला योग है। जब ग्रहों के राजा सूर्य और शुक्र की किसी राशि में युति होती है तो शुक्रादित्य राजयोग बनता है।
3 राशियों का भाग्य चमकाएगा शुक्रादित्य राजयोग! खुलेंगे सफलता के नए द्वार, पद-पैसा और प्रतिष्ठा

Shukraditya Rajyog 2025: एक निश्चित समय के बाद प्रत्येक ग्रह राशि बदलते है, जिससे युति, संयोग और राजयोग का निर्माण होता है। मार्च महीने में जहां एक तरफ सूर्य और चन्द्र ग्रहण लगेगा, वही दूसरी तरफ मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरू शुक्र के साथ आने से शुक्रादित्य राजयोग भी बनेगा।

वर्तमान में प्रेम, विलासिता, सौंदर्य और सुख के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान है और 31 मई तक इसी राशि में रहेंगे। आत्मा, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के कारक सूर्य भी 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में मीन राशि में शुक्रादित्य राजयोग बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ और फलदायी साबित होगा। आईए जानते है कि कौन कौन सी है वो लकी राशियां……….

शुक्रादित्य राजयोग: इन राशियों के लिए बेहद शुभ

मिथुन राशि: सूर्य शुक्र की युति और शुक्रादित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। करियर नौकरी में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स मिल सकते है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।व्यापारी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि : सूर्य शुक्र और शुक्रादित्य राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल  सकती है।परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा और इच्छाओंं की पूर्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके रूके काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि: सूर्य शुक्र का मीन में गोचर और शुक्रादित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। शुक्र के प्रभाव से सौंदर्य में निखार आएगा और धनलाभ के भी प्रबल योग बनेंगे।

मार्च में लगेगा मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा

  • राजयोग और ग्रहण के अलावा मार्च महीने में मीन राशि में ग्रहों का भी जमावड़ा लगने वाला है। इस महीने में मीन राशि में राहु के साथ-साथ शनि, शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा गोचर करने वाले हैं, ऐसे में षट ग्रही योग का निर्माण होगा।
  • वर्तमान में राहु और शुक्र मीन राशि में विराजमान है। 14 मार्च को सूर्य, 29 मार्च को शनि और 28 मार्च को चंद्रमा भी प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रहों का गोचर होगा।
  • इन राशियों में शनिदेव को सबसे अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना जा रहा है, जो करीब 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews