Hindi News

शुक्रादित्य राजयोग पलटेगा 4 राशियों का भाग्य! मार्च से गोल्डन टाइम, हर काम में सफलता, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च माह में राहु ,शनि, शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहने वाले है। वर्तमान में शुक्र, राहु औरबुध मीन राशि में स्थित है और इसी महीने सूर्य शनि और चंद्रमा भी मीन राशि में प्रवेश करने वाले है, ऐसे में 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रहों का महाकुंभ लगेगा।
शुक्रादित्य राजयोग पलटेगा 4 राशियों का भाग्य! मार्च से गोल्डन टाइम,  हर काम में सफलता,  पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

Shukraditya Rajyog 2025 :ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, विलासिता, सौंदर्य और सुख का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च तो कन्या राशि में नीच भाव में रहते है।वर्तमान में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान है और 31 मई तक इसी राशि में रहेंगे। आत्मा, सुख, मान-सम्मान के कारक सूर्य भी 14 मार्च को मीन में प्रवेश करेंगे, ऐसे में मीन में सूर्य शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है, इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और शुक्र एक राशि में विराजमान होते है तो शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होता है।आइए जानते हैं सूर्य-शुक्र की युति  और राजयोग से किन-किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है……..

शुक्रादित्य राजयोग का राशियों का प्रभाव

वृषभ राशि : सूर्य शुक्र की युति और शुक्रादित्य राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। हर क्षेत्र में अपार सफलता पा सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। करियर में जमकर सफलता हासिल करेंगे। इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।अटके और रुके कामों को गति मिलेगी।

मिथुन राशि: शुक्रादित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। भौतिक सुख पा पाने में सफल होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि: आपकी राशि में शुक्र-सूर्य की युति और राजयोग का बनना लाभकारी साबित होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। लंबे समय से अटके और रुके काम पूरे होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि क योग हैं। समाज में अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

तुला राशि: राजयोग और सूर्य-शुक्र की युति जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर और नौकरी में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है

मार्च में मीन राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा

  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च माह में मीन राशि में एक साथ राहु के साथ-साथ शनि, शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा गोचर करने वाले हैं, ऐसे में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और षट ग्रही योग का निर्माण होगा। वर्तमान में दैत्यों के गुरू शुक्र, मायावी ग्रह राहु और ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में विराजमान है। 14 मार्च को सूर्य, 29 मार्च को शनि और 28 मार्च को चंद्रमा भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
  • इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह का महाकुंभ लगेगा।इस दौरान मालव्य, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग बनेगा। इन राशियों में शनिदेव को सबसे अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना जा रहा है, जो करीब 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews